हैप्पी चिल्ड्रेन एकेडमी में प्रतिभा सम्मान समारोह, विजेताओं को मिले पुरस्कार

Updated:
विज्ञापन

विजेताओं को मिला सम्मान

कतरास स्थित हैप्पी चिल्ड्रेन एकेडमी में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को स्कूल प्रबंधन द्वारा शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

हैप्पी चिल्ड्रेन एकेडमी में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया. क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं में अरनव विश्व कर्मा, आरुषि कुमारी, मो. अरिज जाहिद को विद्यालय प्राचार्य द्वारा शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.

अपोजिट वर्ड चैलेंज के विजेता आयाश दु और समर कुमार को विद्यालय अध्यक्ष भरत शर्मा एवं ट्रस्टी सुदीप बरनवाल द्वारा सम्मानित किया गया. नर्सरी ए और बी से चित्रांकन प्रतियोगिता के विजेताओं में नियामत परवीन, गतिक कुमार शाह, अनम वसीम और काव्या कुमारी को उपाध्यक्ष अर्जुन प्रजापति और सदस्य मोहम्मद शमीम अंसारी द्वारा उपहार एवं प्रशस्ति पत्र दिया गया.

एलकेजी ए और बी और केजी ए और बी से विजेता रहे. नयारा कुमारी, श्रेया कुमार, अशिका कुमारी, आरव रवानी, सानवी केशरी, अन्या कुमारी और मो. अलजिक्र को स्कूल एडमिनिस्ट्रेटर और सचिव द्वारा सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम को प्रस्तुत किया.


विज्ञापन
Ajay Kumar Rana

लेखक के बारे में

By Ajay Kumar Rana

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola