Dhanbad News: एक दिन पहले ड्यूटी आये मैकेनिकल हेल्पर का शव परियोजना में मिला, हंगामा

Updated at : 13 Apr 2025 12:39 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News: एक दिन पहले ड्यूटी आये मैकेनिकल हेल्पर का शव परियोजना में मिला, हंगामा

Dhanbad News: एक दिन पहले ड्यूटी आये मैकेनिकल हेल्पर का शव परियोजना में मिला, हंगामा

विज्ञापन

Dhanbad News: बीसीसीएल लोदना एरिया की कुजामा कोलियरी अंतर्गत देवप्रभा आउटसोर्सिंग परियोजना फेस में जमे पानी निकालने व मोटर पंप की देखभाल करने में लगे बीसीसीएल कर्मी भागा 16 नंबर निवासी मैकेनिकल हेल्पर सुरेश चमार (45) का शव शनिवार देर शाम मुनीडीह के गोताखोरों ने खोज निकाला. वह शुक्रवार दूसरी पाली में ड्यूटी आया था, उसके बाद से गायब था. घटना के बाद जहां परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है, वहीं शव को संयुक्त मोर्चा के नेताओं ने लोदना क्षेत्रीय कार्यालय पर रख कर आंदोलन कर रहे हैं. उनकी मांग है कि मृतक के आश्रित को नियोजन दिया जाए. लोगों ने पुलिस व प्रबंधन को शव उठाने नहीं दिया. समाचार लिखे जाने तक शव के साथ लोग एरिया ऑफिस के द्वार पर जमे हुए हैं. यूनियन नेता मृतक की पत्नी अनिता देवी को नियोजन व मुआवजा देने तक शव उठाने नहीं देने की चेतावनी दी है.

क्या है पूरा मामला

परिजनों के अनुसार सुरेश 10 अप्रैल को ड्यूटी गया था. आंधी-पानी के कारण बायोमीट्रिक हाजिरी नहीं बनी, तो वह शुक्रवार को हाजिरी खाता में हाजिरी बना कर परियोजना के पंप हाउस के समीप बाइक संख्या जेएच10 एल 3366 से दिन तीन बजे पहुंचा. लेकिन, शाम छह बजे एसीएम आशुतोष मिश्रा ने उसकी हाजिरी काट कर उसे आउट कर दिया. उसके बाद भी वह परियोजना में ड्यूटी पर था. रात पाली के माइनिंग सरदार उमेश तिवारी ने 10.36 बजे बैठा देख द्वितीय पाली के फोरमैन भीमसेन मल्लाह को सूचना दी. उसके बाद शनिवार को घर नहीं पहुंचने पर परिजन खोजबीन करते परियोजना पहुंचे. वहां मोटरसाइकिल के हैंडल में लटकी टोपी, बैग, जैकेट व दो माइनिंग जूता दो मीटर की दूरी पर अगल-अलग स्थान पर पड़ा हुआ मिला. मोबाइल स्विच ऑफ था. पीओ अरुण कुमार पांडेय, मैनेजर डीके सिंहा, एसीएम आशुतोष मिश्रा, फोरमैन भीमसेन मल्लाह को जानकारी दी. उसके बाद ग्रामीणों ने प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया. मैनेजर डीके सिन्हा ने सहयोगी कर्मियों व रात पाली इंचार्ज से पूछताछ की. उसके बाद परियोजना में जमे गोताखोर को बुला कर जांच करवाने की बात कही. माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है, माइंस रेस्क्यू टीम पहुंची और काफी खोजबीन की. लेकिन शव नहीं मिला. उसके बाद प्रबंधन ने मुनीडीह से गोताखोरों को बुलाया गया. करीब एक घंटे के मशक्कत के बाद सुरेश चमार का शव निकाला गया. मृतक को तीन पुत्री प्रीति, प्रिया, परी व एक पुत्र सूरज कुमार है.

कोट :

सुरेश मोची नशे की हालत में था. उस कारण उसने न काम किया और न ही वह सहकर्मियों के साथ घर नहीं गया. मौत कैसे हुई, इसकी जांच करायेंगे.

आशुतोष मिश्रा, एसीएम, कुजामा़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola