Dhanbad News : भवन प्रमंडल की 25 योजनाओं का निकला टेंडर, थाना से बिका पेपर
Updated at : 31 Jan 2025 2:04 AM (IST)
विज्ञापन

धनबाद के संवेदकों ने बोकारो के ठेकेदार को टेंडर पेपर लेने से रोका
विज्ञापन
भवन प्रमंडल की 25 योजनाओं का टेंडर निकला. गुरुवार को सदर थाना में टेंडर पेपर की बिक्री की गयी. इसमें साढ़े तीन लाख से लेकर 38 लाख तक की योजनाएं शामिल है. शुक्रवार को टेंडर डाला जायेगा. हांलांकि गुरुवार को सदर थाना में टेंडर मैनेज करने का खूब खेल हुआ. बोकारो के संवेदक को टेंडर पेपर नहीं लेने दिया गया.
नोक झोंक भी हुई :
काउंटर में जब बोकारो के संवेदक ने टेंडर पेपर खरीदने की पहल की, तो धनबाद के संवेदक ने टेंडर पेपर लेने से मना कर दिया. इसको लेकर थोड़ी नोक-झोक हुई, बाद में मामला शांत हुआ. बोकारो के संवेदक को बैरंग लौटना पड़ा. इधर, कार्यपालक पदाधिकारी चंदन कुमार ने कहा कि बोकारो के संवेदक को पेपर नहीं लेने संबंधी कोई शिकायत नहीं मिली है. 25 ग्रुप का टेंडर है. सभी ग्रुप में काफी संख्या में टेंडर पेपर बिका है. शुक्रवार को टेंडर डाला जायेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




