Dhanbad News: झरिया में श्री राणी सती दादी जी का तीज सिंधारा उत्सव मना

Published by :OM PRAKASH RAWANI
Published at :28 Jul 2025 1:25 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News: झरिया में श्री राणी सती दादी जी का तीज सिंधारा उत्सव मना

Dhanbad News: सजाया दादी जी का भव्य दरबार, महिलाओं ने किया भजन-कीर्तन

विज्ञापन

Dhanbad News: झरिया लक्ष्मीनिया मोड़ स्थित राणी सती मंदिर में रविवार को श्री राणी सती दादी जी का तीज सिंधारा उत्सव मनाया गया. इस दौरान दादी जी का भव्य दरबार, मंदिर एवं झूला सजाया गया. पंडित मुन्ना शास्त्री ने पूजन कराया. महिलाओं ने भजन कीर्तन किया. आरती के पश्चात श्रद्धालुओं ने लजीज व्यंजन का आनंद लिया. दादी जी को झूला में झुलाया. इस दौरान ‘दादी जी आओ थारा लाड लड़ाऊंगी, थे पीछे ऊपर बैठो थारा चरण दबाऊंगी.., दादी जी का लाड़ मिल का सारा करस्यां, दादी जी का चलो जी सिधारा करस्यां…, सावन की बरसे बदरिया मां की भींगे चुनरिया… आदि भजनों ने पूरा मंदिर गूंज उठा. कार्यक्रम में द्वारका प्रसाद, अरुण झुनझुनवाला, नथमल अग्रवाल, सत्यनारायण भोजगड़िया, नरेश अग्रवाल, अनिल खेमका, संदीप सांवरिया, आलोक अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, बृजमोहन अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, अनिल चौधरी, महिला समिति से शारदा देवी खेमका, संतोष गोयनका, मीनू चौधरी, सुनीता अग्रवाल, सरिता जलूका, सरोज शर्मा, सुजाता खेमका, आशा खेमका, मीनू गोयल, कुसुम झुनझुनवाला शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
OM PRAKASH RAWANI

लेखक के बारे में

By OM PRAKASH RAWANI

OM PRAKASH RAWANI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola