Dhanbad News: हवाई जहाज का ईंधन लेकर जा रहा टैंकर के इंजन में लगी आग, हादसा टला

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: हवाई जहाज का ईंधन लेकर जा रहा टैंकर के इंजन में लगी आग, हादसा टला

Dhanbad News: एनएच-19 पर निरसा हटिया मोड़ के पास हुई घटना

विज्ञापन

घटनास्थल पर लोगों की भीड़ Dhanbad News: एनएच-19 पर निरसा हटिया मोड़ के पास हुई घटना Dhanbad News: निरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत निरसा हटिया मोड़ के समीप शुक्रवार की शाम एनएच-19 के कोलकाता-दिल्ली लेन पर हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनी के टैंकर में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी. टैंकर (डब्ल्यूबी 19 एक्स 7605) हवाई जहाज का ईंधन लेकर गोविंदपुर की ओर जा रहा था. इस दौरान टैंकर के इंजन से अचानक धुआं उठने लगा. यह चालक ने टैंकर को खड़ा कर दिया और आसपास की दुकानों से पानी मांगा. टैंकर के इंजन के फिल्टर में आग लगी थी, जिससे धुआं उठ रहा था. इसके बाद लोग पानी लेकर दौड़े और आग बुझायी. इसके बाद फिल्टर को खोलकर बाहर फेंक दिया गया. इस दौरान एनएच पर जाम लग गया. सूचना मिलते ही निरसा पुलिस पहुंची और जाम हटाया.

विज्ञापन
Om Prakash Rawani

लेखक के बारे में

By Om Prakash Rawani

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola