Dhanbad News : सविमं सिनीडीह में श्रीनिवास रामानुजन जयंती मनी

Dhanbad News : सविमं सिनीडीह में श्रीनिवास रामानुजन जयंती मनी
Dhanbad News : सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह में सोमवार को श्रीनिवास रामानुजन जयंती सह गणित दिवस का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का आरंभ मुख्य अतिथि अभिभावक प्रतिनिधि सौरभ सुमन, पूर्व छात्र सौरभ कुमार, प्रधानाचार्य राकेश सिन्हा एवं मानिक सेन द्वारा दीप प्रज्वलन व रामानुजन के चित्र पर माल्यार्पण किया गया. इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के लिए गणित आधारित प्रश्नोत्तरी आयोजित की गयी. उसमें सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. बीसीसीएल गोविंदपुर क्षेत्र द्वारा सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम के तहत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया. प्रधानाचार्य राकेश सिन्हा ने रामानुजन के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




