Dhanbad News: आइआइटी आइएसएम में स्पेक्ट्रम 26 शुरू, तकनीक व नवाचार का दिखा संगम

Published by : ASHOK KUMAR Updated At : 13 Apr 2026 2:05 AM

विज्ञापन

आइआइटी आइएसएम में सोसाइटी ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग का वार्षिक इवेंट शुरू

विज्ञापन

आइआइटी आइएसएम के सोसाइटी ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग की ओर से रविवार को स्पेक्ट्रम 26 का आयोजन किया गया. कार्यक्रम छात्रों ने तकनीकी कौशल और रचनात्मक सोच का बेहतरीन प्रदर्शन किया. दिनभर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में इलेक्ट्रॉनिक्स, डिजिटल डिजाइन, रोबोटिक्स जैसे क्षेत्रों में प्रतिभागियों ने अपनी क्षमता साबित की. हर इवेंट में कड़ी टक्कर देखने को मिली. दिन का समापन अतिथि व्याख्यान और पुरस्कार वितरण के साथ हुआ.

एसएसपीआइ चैलेंज में दिखा तकनीकी कौशल

कार्यक्रम की शुरुआत इलेक्ट्रॉनिक्स प्रयोगशाला 231 में एसएसपीआइ चैलेंज से हुई. इसमें प्रतिभागियों की इलेक्ट्रॉनिक्स, संचार प्रणाली और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आइओटी) से जुड़ी समझ का परीक्षण किया गया. इस सत्र का संचालन आशुतोष राठ व प्रांतिक बसु ने किया. इसमें सुभ्रत प्रथम, टीम इलेक्ट्रॉनिक्स एंथुजियास्ट दूसरे स्थान पर रहे.

आरटीएल क्वेस्ट में डिजिटल डिजाइन की चुनौती

इसके बाद आरटीएल क्वेस्ट का आयोजन किया गया. इसमें डिजिटल डिजाइन व समस्या समाधान की क्षमता का आकलन किया गया. प्रतियोगिता में नौ टीमों ने भाग लिया. इस मुकाबले में टीम धुरंधर विजेता बनी. टीम डीबगर्स दूसरे और टीम लॉजिक वोल्व्स तीसरे स्थान पर रही.

रोबोरिफ्ट में रोबोटिक्स का रोमांच

वहीं ओपन एयर थिएटर में रोबोरिफ्ट का आयोजन हुआ. यह रिमोट कंट्रोल बाधा दौड़ थी, जिसमें पांच टीमों ने भाग लिया. मुख्य अतिथि यतीन कुमार सुमन व अन्य फैकल्टी की उपस्थिति में हुई इस प्रतियोगिता में टीम किल्ली पहले स्थान पर रही. टीम मक्सबोट और टीम आर्डुइनो क्रमशः दूसरे व तीसरे स्थान पर रही.

गेस्ट टॉक व पुरस्कार वितरण के साथ हुआ समापन

दिन का समापन पेनमैन सभागार में गेस्ट टॉक के आयोजन के साथ हुआ. इसमें मुख्य अतिथि यतीन कुमार सुमन, जो 2002 इसीइ बैच के स्वर्ण पदक विजेता हैं, ने अपने करियर के अनुभव साझा किये. उनका साक्षात्कार प्रद्युम्न अग्रवाल और कार्तिक रामागिरी ने लिया. इसके बाद पहले दिन के इवेंट्स के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किया गया.

विज्ञापन
ASHOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ASHOK KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola