गोड्डा से दिल्ली के लिए चलेगी विशेष ट्रेन, उद्घाटन आज

Updated at : 09 Oct 2024 1:36 AM (IST)
विज्ञापन
गोड्डा से दिल्ली के लिए चलेगी विशेष ट्रेन, उद्घाटन आज

यात्रियों की सुविधा के लिए प्रयागराज-डीडीयू-गया-कोडरमा-न्यू गिरिडीह-मधुपुर- जसीडीह-देवघर के रास्ते दिल्ली और गोड्डा के मध्य एक नई ट्रेन चलेगी. रेलवे की ओर से इसकी घोषणा की गयी है.

विज्ञापन

धनबाद.

यात्रियों की सुविधा के लिए प्रयागराज-डीडीयू-गया-कोडरमा-न्यू गिरिडीह-मधुपुर- जसीडीह-देवघर के रास्ते दिल्ली और गोड्डा के मध्य एक नई ट्रेन चलेगी. रेलवे की ओर से इसकी घोषणा की गयी है. ट्रेन संख्या 14049 व 14050 गोड्डा- दिल्ली-गोड्डा एक्सप्रेस (साप्ताहिक) का परिचालन किया जायेगा. इस नई ट्रेन में प्रथम वातानुकूलित श्रेणी का एक, द्वितीय एवं तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के दो-दो, तृतीय वातानुकूलित इकोनॉमी श्रेणी के चार, शयनयान श्रेणी के छह एवं साधारण श्रेणी के चार कोच होंगे.

आज होगा उद्घाटन :

नई ट्रेन का शुरुआत नौ अक्तूबर को दिल्ली से गाड़ी सं. 04050 दिल्ली-गोड्डा उद्घाटन स्पेशल के रूप में की जायेगी. दिल्ली से यह उद्घाटन स्पेशल 3.00 बजे खुलकर अगले दिन 03.45 बजे डीडीयू, 06.55 बजे गया, 08.25 बजे कोडरमा समेत अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए दोपहर 03.45 बजे गोड्डा पहुंचेगी.

14 से होगा नियमित परिचालन :

इस ट्रेन का नियमित परिचालन दिल्ली से 14 अक्तूबर से हर सोमवार को तथा गोड्डा से 16 अक्तूबर से हर बुधवार को किया जायेगा. गाड़ी सं. 14050 दिल्ली-गोड्डा एक्सप्रेस 14 अक्तूबर से हर सोमवार को दिल्ली से 03.00 बजे खुलकर शाम 05.33 बजे टुण्डला, रात 08.10 बजे कानपुर, 10.45 बजे प्रयागराज रुकते हुए अगले दिन 03.45 बजे डीडीयू, 04.35 बजे भभुआ रोड, 05.18 बजे सासाराम, 05.40 बजे डेहरी ऑन सोन, 06.55 बजे गया, 08.25 बजे कोडरमा, 10.00 जमुआ, 10.35 बजे न्यू गिरिडीह, 12.15 बजे मधुपुर, 13.10 बजे जसीडीह, दोपहर 01.38 बजे देवघर, 02.02 बजे ककनी एवं 02.33 बजे हंसडीहा रुकते हुए 03.45 बजे गोड्डा पहुंचेगी.

गोड्डा से दिल्ली के लिए 16 से ट्रेन :

गाड़ी सं. 14049 गोड्डा-दिल्ली एक्सप्रेस 16 अक्तूबर से हर बुधवार को गोड्डा से 10.00 बजे खुलकर 10.48 बजे हंसडीहा, 11.02 बजे ककनी, 11.43 बजे देवघर, 12.00 बजे जसीडीह, 12.45 बजे मधुपुर, 03.06 बजे न्यू गिरिडीह, 03.38 बजे जमुआ, 05.22 बजे कोडरमा, शाम 06.50 बजे गया, शाम 07.48 बजे डेहरी ऑन सोन, रात 08.05 बजे सासाराम, 08.35 बजे भभुआ रोड, रात 09.30 बजे डीडीयू रुकते हुए रात 12.50 बजे प्रयागराज, अगले दिन 03.15 बजे कानपुर, 06.00 बजे टुण्डला रुकते हुए 09.10 बजे दिल्ली पहुंचेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola