Dhanbad News : इलाज के दौरान कोलकर्मी की मौत, शव के साथ धरना के बाद पुत्र को मिला नियोजन

Dhanbad News : इलाज के दौरान कोलकर्मी की मौत, शव के साथ धरना के बाद पुत्र को मिला नियोजन
Dhanbad News : बीसीसीएल बरोरा क्षेत्र की एएमपी कोलियरी में एसडीएल ऑपरेटर बीरबल रविदास ( 50) की मौत शुक्रवार को दुर्गापुर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान हो गयी. 20 दिसंबर को ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत खराब होने पर परिजन इलाज के लिए रीजनल अस्पताल डुमरा ले गये थे. वहां केंद्रीय अस्पताल धनबाद, फिर दुर्गापुर भेज दिया गया था. वह बाघमारा लुतीपहाडी का रहने वाला था. उनके दो पुत्र और एक पुत्री है. शुक्रवार को दोपहर अस्पताल से शव लेकर परिजन जीएम कार्यालय पहुंचे. मृतक के पुत्र को प्रोविजनल नियोजन देने की मांग को लेकर शव के साथ दफ्तर के मुख्य द्वार पर धरना पर बैठ गये. प्रबंधन द्वारा असमर्थता जताने पर यूनियन प्रतिनिधियों ने कोलियरी का चक्का जाम करने की चेतावनी दी. बाद में जीएम केके सिंह के हस्तक्षेप पर एजीएम पीएसके सिन्हा एवं पीओ टीएस चौहान ने यूनियन प्रतिनिधियों के साथ वार्ता की. उसमें प्रबंधन ने बडे पुत्र रिंकू कुमार रविदास को तत्काल प्रोविजनल नियुक्ति पत्र दिया गया. अन्य राशि का भुगतान नियमानुसार करने का आश्वासन दिया गया. उसके बाद परिजन शव लेकर घर गये. मौके पर एपीएम अभिराज शेखर, कार्मिक प्रबंधक( प्रशासन) हेमंत कुमार हेना तथा यूनियन प्रतिनिधियों में लगनदेव यादव, दयाल महतो, रतन बेलदार, बैजनाथ यादव, मनोज साव, मनोज मोदी, संजय चौबे, नंदराम दुसाध, संजय सिंह, तपन पांडेय आदि थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




