सिंदरी के अविनाश से मारपीट कर देवघर में स्कॉर्पियो लूटी
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

सिंदरी के युवक से वाहन लूट
विज्ञापन
सिंदरी.
देवघर जिले के पालोजोरी थाना क्षेत्र में डुमरिया गांव के पास सोमवार की रात करीब 10ः45 बजे अपराधियों ने काले रंग की एक स्काॅर्पियो (जेएच 04जेड 2452) लूट ली. सिंदरी निवासी अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि वह अपनी स्काॅर्पियो से देवघर पूजा करने जा रहे थे. असना-डुमरिया गांव के पास लघुशंका के लिए रुके. जैसे ही वह गाड़ी में बैठे, तभी पांच से छह की संख्या में आये बदमाशों ने उन्हें वाहन में साथ ले जाने की बात कही. मना करने पर युवकों ने जबरन गेट खोल कर अविनाश कुमार सिंह व उसके चालक के साथ रॉड से मारपीट कर जख्मी कर दिया. इसके बाद वाहन को लेकर पहाड़गोड़ा की ओर भाग निकले. अविनाश सिंह ने बताया कि सभी बदमाश युवा थे और हाथ में लोहे की रॉड सहित अन्य हथियार लिये हुए थे. अविनाश कुमार बिहार के गया में अल्ट्रासाउंड लैब चलाते हैं. घटना के बाद उसने अपने दोस्तों की मदद से मामले की जानकारी पालोजोरी थाना को दी. थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि स्काॅर्पियो सवार दो घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










