सिंदरी : झोपड़ी बस्ती में युवक में फांसी लगा दी जान
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

सिंदरी थाना अंतर्गत सिंदरी स्टेशन के समीप झोपड़ी बस्ती निवासी शिवपति दास के पुत्र महेश दास (27) ने सोमवार की रात अपने घर में रस्सी के सहारे फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली.
विज्ञापन
कुछ दिनों से पति-पत्नी के बीच चल रही थी कलह
सिंदरी.
सिंदरी थाना अंतर्गत सिंदरी स्टेशन के समीप झोपड़ी बस्ती निवासी शिवपति दास के पुत्र महेश दास (27) ने सोमवार की रात अपने घर में रस्सी के सहारे फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. मृतक दैनिक मजदूर था. सूचना पाकर सिंदरी पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया.छह साल पूर्व धोखरा में हुई थी शादी :
बताया जाता है कि महेश दास की शादी बलियापुर थाना क्षेत्र के धोखरा गांव की युवती से छह साल पूर्व हुई थी. दो साल की एक बेटी है. कुछ दिनों से किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कलह चल रही थी. लोगों ने बताया कि हाल ही में पति-पत्नी के बीच हाथापाई हो गयी थी. सिंदरी थाना में दोनों के बीच समझौता हुआ था. इधर, कुछ दिन पूर्व महेश की पत्नी बेटी को लेकर अपने मायके चली गयी. रात करीब एक बजे महेश अपने अपने घर की सिलिंग में लगे रॉड से रस्सी के सहारे फांसी लगा ली. सिंदरी पुलिस छानबीन कर रही है.ो
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










