Dhanbad News: नारायणीधाम में मना श्री शाकंभरी माता मंदिर का जयंती उत्सव

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: नारायणीधाम में मना श्री शाकंभरी माता मंदिर का जयंती उत्सव

Dhanbad News: निकली निसान शोभायात्रा, लगे माता के जयकारे

विज्ञापन

Dhanbad News: प्रतिनिधि, गोविंदपुर. गोविंदपुर-धनबाद रोड के भूईंफोड़ स्थित नारायणीधाम में श्री शाकंभरी माता मंदिर का चतुरदस जयंती उत्सव शनिवार को भक्ति भाव से मनाया गया. इस अवसर पर अखंड ज्योति, अलौकिक शृंगार, चुनरी अर्पण, मां का महिमा पाठ, कन्या पूजन, मेहंदी उत्सव, छप्पन भोग, सवामणि महाप्रसाद आदि का आयोजन किया गया. निसान शोभायात्रा निकाली गयी, जो मंदिर से बिग बाजार होते हुए पुनः नारायणी धाम पहुंची. इस दौरान माता के जयकारे से क्षेत्र गुंजायमान रहा. नरेश मिश्रा के आचार्यत्व में सूरज भान गुप्ता ने परिवार सहित निसान पूजन किया. मौके पर हेमन केजरीवाल, संदीप सांवरिया, सोहन शाह, श्याम शाह, जय प्रकाश केजरीवाल, ऋषभ केजरीवाल, रेखा शाह, पिंकी अग्रवाल, संगीता केजरीवाल, मेघा केजरीवाल सहित दर्जनों श्रद्धालु मौजूद थे.

पहाड़ी माता मंदिर का वार्षिकोत्सव आज :

नारायणीधाम में ही रविवार को पहाड़ी माता मंदिर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया जायेगा. इस दौरान मंगलपाठ व भजनों की बारिश होगी. कविता अग्रवाल संगीतमय मंगल पाठ सुनायेंगी. लता सिंह राजपूत, पूजा यादव व अभिषेक शर्मा भजनों से भक्तों को आनंदित करेंगे. आयोजन समिति अनुसार रविवार सुबह सात बजे पूजा-अर्चना शुरू होगी. अखंड ज्योत पाठ, कन्या पूजन व शृंगार पूजन होगा. पहाड़ी माता को छप्पन भोग, बुंदिया भोग समेत विभित्र प्रकार की मिठाइयों व फलों का भोग अर्पित किया जायेगा. मुख्य पुजारी नरेश मिश्रा की देखरेख में पूजा-अर्चना होगी. वार्षिकोत्सव की तैयारी में आनंद प्रकाश केजरीवाल, प्रवीण केजरीवाल, अभिषेक केजरीवाल, दीपक लाडिया, किशन केजरीवाल, मनोज केजरीवाल, पंकज केजरीवाल, ललित जी, पवन केजरीवाल, प्रकाश लाडिया, राजकुमार चौधरी, रिंक, हरीश काजरा, सोनू मित्तल, केजरीवाल आदि लगे हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manoj Kumar

लेखक के बारे में

By Manoj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola