Dhanbad News : एलेप्पी एक्सप्रेस के बी-6 कोच में शॉट सर्किट, खिड़कियां तोड़कर निकाला गया धुआं
Author Manoj rawani
Updated:
विज्ञापन
पहले से ही यह ट्रेन इरोड-सलेम के बीच परिवर्तित मार्ग से चल रही थी.
विज्ञापन
एलेप्पी से धनबाद आने के क्रम में काटपाड़ी से पहले हुई घटना
दूसरे कोच को जोड़कर आगे के लिए रवाना हुई ट्रेन
संवाददाता, धनबाद
एलेप्पी से धनबाद आ रही ट्रेन संख्या 13552 एलेप्पी-धनबाद एक्सप्रेस के थर्ड एसी के बी-6 कोच में शॉट सर्किट से अफरा-तफरी मच गयी. ट्रेन को रोककर कोच को खाली कराया गया. घटना 11 अगस्त की शाम में काटपाडी के पहले घटी है. मौके पर पहुंची टीम ने तत्परता दिखाते हुए बोगी की जांच की. खिड़कियों को तोड़कर धुआं निकाला. इसके बाद रेलवे की ओर से दूसरे कोच को जोड़कर ट्रेन को आगे लिए रवाना किया गया. इस वजह से ट्रेन करीब 12 घंटे विलंब हो गयी है.रांची तक पहुंचने में 12 घंटे हुआ विलंब :
11 अगस्त को ट्रेन संख्या 13552 एलेप्पी-धनबाद एक्सप्रेस एलेप्पी से निर्धारित समय पर खुली. पहले से ही यह ट्रेन इरोड-सलेम के बीच परिवर्तित मार्ग से चल रही थी. समालपट्टी में यह ट्रेन पांच घंटे विलंब हो गयी थी. ट्रेन काटपाडी में छह घंटे विलंब से पहुंची. रांची में यह ट्रेन 12 घंटे विलंब से सुबह 5.05 बजे की जगह शाम 5.22 बजे पहुंची है. धनबाद में यह ट्रेन करीब 11 घंटे विलंब से पहुंची है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










