Dhanbad News: माता रानी के जयकारे से गूंजा शक्ति मंदिर

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: माता रानी के जयकारे से गूंजा शक्ति मंदिर

Dhanbad News: चैत्र नवरात्र की नवमी को मां दुर्गा के सिद्धिदायिनी रूप की पूजा-अर्चना

विज्ञापन

Dhanbad News: उपमुख्य संवाददाता, धनबाद. चैत्र नवरात्र की महानवमी तिथि पर शुक्रवार को कोयलांचल के दुर्गा मंदिरों में मां अंबे के सिद्धिदायिनी रूप से भक्ति भाव से पूजा-अर्चना की गयी. महानवमी पर माता रानी के दर्शन व पूजा-अर्चना के लिए शक्ति मंदिर में श्रद्धालु उमड़ पड़े. माता रानी का भव्य शृंगार किया गया. मंगला आरती के साथ मां का दरबार भक्तों के लिए खोल दिया गया. माता रानी के जयकारे के साथ पूजा-अर्चना की गयी. महानवमी के दिन हवन पूजन एवं पूर्णाहुति की गयी. श्याम पांडे, संतोष पांडेय, जमुना पांडे ने पूजन कराया. भक्तों के लिए आरती की विशेष व्यवस्था मंदिर के पीछे प्रांगण में की गयी थी. भक्तों की सुविधा के लिए सचिव अरुण भंडारी, उपाध्यक्ष राजीव सचदेवा, साकेत साहनी, संयुक्त सचिव सुरेन्द्र अरोड़ा, सह कोषाध्यक्ष दिनेश पुरी, राहुल भंडारी, रूप किशोर टंडन, सोमनाथ प्रूथी, राकेश आनंद, कानव बाली, दीपक चोपड़ा, जितेन मेनन, निरंजन चौटाली, अशोक भसीन, कार्यालय व्यवस्था प्रबंधक ब्रजेश मिश्रा, गौरव अरोड़ा, जीतेंद्र मालाकार, धर्मेंद्र कुमार, सत्येंद्र मालाकार आदि सक्रिय रहे.

विज्ञापन
Manoj Kumar

लेखक के बारे में

By Manoj Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola