खुद को अविवाहित बता शादी का प्रलोभन दे किया यौन शोषण

शादी का प्रलोभन दे किया यौन शोषण
मैरानवाटांड़ पंचायत की एक युवती को नारायणपुर थाना क्षेत्र के एक युवक द्वारा निकाह का प्रलोभन देकर करीब छह महीने तक यौन शोषण करने का मामला सामने आया है. जब युवती को उसके शादीशुदा होने का एहसास हुआ है तो वह अपने परिजनों के साथ कभी नारायणपुर थाना तो कभी पूर्वी टुंडी थाना पहुंचकर न्याय मांग रही है. पीड़ित युवती का कहना है कि वह करीब सात माह पूर्व बराकर नदी किनारे करमदाहा पर लगने वाले मेला में गयी थी, जहां उसकी जान पहचान नारायणपुर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव के रहने वाले युवक ताउस अंसारी (पिता-इरफान अंसारी) के साथ हुई. फोन से संपर्क बढ़ने के बाद युवक ने उसे प्रेम जाल में फंसा लिया और नशीली पदार्थ खिलाकर यौन शोषण करने लगा. यह सिलसिला करीब 6-7 महीने तक चलता रहा. इस दौरान उक्त युवक ने अश्लील वीडियो भी बना डाला. जब युवती ने उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा तो वह अपने आप को शादीशुदा कहकर मुकरने लगा. युवती ने इसकी शिकायत लेकर नारायणपुर थाना गई तो उसे पूर्वी टुंडी थाना का मामला कह कर भेज दिया गया. मंगलवार को युवती अपने परिजनों के साथ पूर्वी टुंडी थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज करायी है. थानेदार मदन चौधरी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. जानकारी के अनुसार आरोपी युवक अपने निवास स्थान हरिहरपुर से फरार है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




