Dhanbad News: गोमो में अलग-अलग स्थानों से तीन शव मिलने से सनसनी

Updated at : 18 Mar 2026 1:00 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News: गोमो में अलग-अलग स्थानों से तीन शव मिलने से सनसनी

Dhanbad News: एक शव की हुई पहचान, पुलिस ने तीनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

विज्ञापन

Dhanbad News: रेल नगरी गोमो तथा निकटवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों से मंगलवार को अलग-अलग स्थानों से पुलिस ने तीन शव बरामद किया है. इसमें एक शव की पहचान हुई है, जबकि दो शव की शिनाख्त नहीं हो पायी है. पंडित नेहरू मेमोरियल कॉलेज के निकट खेसमी निवासी किंकर मंडल (63) का शव रेल पटरी से मिला. रेलव ट्रैक पार करने के क्रम में डाउन जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस की चपेट में आने से उनकी मौत हो गयी. उनके पुत्र मिथुन मंडल ने बताया कि पिता किंकर मंडल ट्रक चलाते थे. नशे की हालत में रेल पटरी पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गयी. वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गये हैं. तोपचांची पुलिस ने कागजी प्रक्रिया के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस दौरान गोमो आरपीएफ, खेसमी निवासी वीरेंद्र चंद मंडल, सुनील मंडल आदि थे. इधर, गोमो रेल पुलिस प्लेटफॉर्म नंबर चार से एक अज्ञात 65 वर्षीय वृद्ध महिला का शव बरामद किया है. रेल पुलिस के अनुसार उक्त महिला स्टेशन परिसर में भीख मांग कर अपना गुजर बसर करती थीं. रेल पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया. जबकि तीसरी घटना में हरिहरपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के पीपराडीह गांव के निकट पहाड़ी किनारे एक खेत से 58 वर्षीय अज्ञात पुरुष का शव बरामद किया है. मृतक की पहचान नहीं हो पायी है.

विज्ञापन
OM PRAKASH RAWANI

लेखक के बारे में

By OM PRAKASH RAWANI

OM PRAKASH RAWANI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola