Dhanbad News: क्यूआर कोड स्कैन कर करें शिकायत, 24 घंटे में होगा समाधान

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: क्यूआर कोड स्कैन कर करें शिकायत, 24 घंटे में होगा समाधान

स्कैन करते ही खुलेगा ग्रिवांस सेल, साफ-सफाई, पानी, स्ट्रीट लाइट, जलापूर्ति व सड़क से संबंधित समस्या की शिकायत दर्ज करा सकते हैं.

विज्ञापन

अब शहर में गंदगी, जलापूर्ति, स्ट्रीट लाइट या सड़क से जुड़ी समस्याओं के लिए नगर निगम कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. क्यूआर कोड स्कैन कर सीधे शिकायत दर्ज कर सकते हैं. 24 घंटे के अंदर समस्या का समाधान किया जायेगा. मेयर संजीव सिंह के निर्देश पर नगर निगम ने विभिन्न नागरिक सुविधाओं से जुड़ी शिकायतों के लिए क्यू आर कोड जारी किया है.

क्विक रिस्पांस टीम का गठन

शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए नगर निगम ने क्विक रिस्पांस टीम का गठन किया है, जो पोर्टल पर दर्ज शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई करेगी. नगर आयुक्त द्वारा पोर्टल के माध्यम से सभी संबंधित कर्मियों व पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गयी है.

ऐसे करें शिकायत दर्ज

– शहर के चौक-चौराहे या गली-मुहल्ले में लगे निगम के क्यूआर कोड को स्कैन करें

– स्कैन करते ही ग्रिवांस सेल पोर्टल खुलेगा

– होल्डिंग नंबर दर्ज करते ही शिकायत पंजीकरण पेज खुलेगा

– समस्या से संबंधित वार्ड, मुहल्ला, स्थान व फोटो अपलोड करें

– शिकायत के 24 घंटे के अंदर समाधान सुनिश्चित किया जायेगा

इन मामलों में कर सकते हैं शिकायत

गारबेज कलेक्शनरोड स्वीपिंगड्रेन क्लीनिंगबिल्डिंग मटेरियल कलेक्शनफॉगिंगवाटर सप्लाईस्ट्रीट लाइटरोड व अन्य इंफ्रास्ट्रक्चरटाउन प्लानिंगअवैध निर्माणबर्थ व डेथ सर्टिफिकेटप्रॉपर्टी टैक्सट्रेड लाइसेंस

विज्ञापन
आशीष कुमार

लेखक के बारे में

By आशीष कुमार

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola