DHANBAD NEWS : संथाल डॉक्टर्स एसोसिएशन झारखंड का 7वां वार्षिक सम्मेलन में जुटे राज्यभर के चिकित्सक

Published at :29 Sep 2024 1:59 AM (IST)
विज्ञापन
DHANBAD NEWS : संथाल डॉक्टर्स एसोसिएशन झारखंड का 7वां वार्षिक सम्मेलन में जुटे राज्यभर के चिकित्सक

मुख्य वक्ता टाटा मणिपाल मेडिकल कॉलेज, जमशेदपुर के औषधि विभागाध्यक्ष डॉ प्रो हीरालाल मुर्मू ने कहा-अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक चिकित्सा सुविधा पहुंचाना जरूरी

विज्ञापन

संथाल डॉक्टर्स एसोसिएशन झारखंड का सातवां वार्षिक सम्मेलन शनिवार को होटल वेडलॉक ग्रीन में हुआ. इसमें झारखंड के विभिन्न जिलों के विशेषज्ञ चिकित्सक व मेडिकल छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. मुख्य वक्ता टाटा मणिपाल मेडिकल कॉलेज, जमशेदपुर के औषधि विभागाध्यक्ष डॉ प्रो हीरालाल मुर्मू ने कहा कि सुदूर ग्रामीण इलाकों में समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को चिकित्सा सुविधा प्रदान करना संगठन का उद्देश्य है. आज भी झारखंड की जनजातियां चिकित्सा विज्ञान से अनभिज्ञ है. उन्होंने विभिन्न बीमारियों और उनके निदान के उपाय बताये. कहा कि जनजातियों की आबादी में उस तरह की वृद्धि नहीं हो रही है, जैसी होनी चाहिए. विस्थापन, अज्ञानता, बीमारी आदि कई समस्याएं इस समाज के समक्ष हैं. संचालन एसएनएमएमसीएच के डॉ लालबाबू टुडू व डॉ लक्ष्मण सोरेन तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ विष्णु प्रसाद सोरेन ने किया.

अज्ञानता और निर्धनता के कारण आदिवासी लोगों की आयु कम : डॉ सुभाष

रिनपास के पूर्व निदेशक डॉ सुभाष सोरेन ने आधुनिक चिकित्सा विज्ञान को पूरे आदिवासी समाज तथा पिछड़ों और दलितों के बीच पहुंचाने में चिकित्सकों से सहयोग की अपील की. कहा कि अज्ञानता और निर्धनता के कारण आदिवासी लोगों की औसत आयु अन्य समाज के लोगों से कम है. मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ चंपई सोरेन ने कहा कि चिकित्सा के प्रति आदिवासी समाज जागरूक हुआ है, परंतु इसे और जागरूक करना होगा. रिम्स के डॉ लखीश्वर मुर्मू व डॉ प्रो लखन मांझी आदि ने कहा कि सभी चिकित्सकों के सामूहिक प्रयास से ही सुदूर इलाकों में बसे आदिवासियों तक चिकित्सा व्यवस्था पहुंचेगी.

ये थे मौजूद :

एमजीएम कॉलेज जमशेदपुर के प्राचार्य डॉ दिवाकर हांसदा, डॉ जगरनाथ हेंब्रम, डॉ कुटलू मुर्मू, डॉ श्याम सोरेन, डॉ लक्ष्मण सोरेन, खेलाराम हांसदा, डॉ सुनीता मरांडी, डॉ आनंद मोहन सोरेन, डॉ एसएल मुर्मू, डॉ जीसी मांझी, डॉ विजय मुर्मू, डॉ अर्जुन सोरेन, डाॅ देवदूत सोरेन, डॉ विक्रम मुर्मू, डॉ रतन सोरेन, डॉ दशरथ मुर्मू, डॉ सुनीता मुर्मू, डॉ सिलबिना मुर्मू, डॉ आकाश भारती मरांडी, डॉ एलबी टुडू, डॉ लुगु राम टुडू, डॉ डीआर मांझी, डॉ सेलिना टुडू, डॉ रीता हांसदा, डॉ ठाकुरमनी बेसरा, डॉ गणेश प्रसाद मुर्मू, डॉ जुझार मांझी, डाॅ आरसी बेसरा, डॉ बाबूराय सोरेन, डॉ सिंगराई मुर्मू, डॉ रामदु हांसदा, डॉ एचसी मुर्मू,डाॅ पार्वती सोरेन, डॉ एवेलिना हांसदा, डॉ रानी सोरेन, डॉ रतन सोरेन, डॉ केआर हांसदा, डॉ विजय कुमार मुर्मू, डॉ निरंजन मारडी, डॉ बाबूलाल मुर्मू, डॉ जगन्नाथ हेंब्रम, डॉ उत्पल मुर्मू , डॉ विजय कुमार मुर्मू, डॉ मंगल मांझी आदि.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola