शादी समारोह में फोटो खींचने को लेकर वर-वधू पक्ष में हुआ बवाल
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

निकाह के महज कुछ ही घंटे के भीतर आ गयी तलाक की नौबत
विज्ञापन
प्रतिनिधि, नारायणपुर/तोपचांची.
शादी समारोह में फोटो खींचने के दौरान मंगलवार की रात जमकर विवाद हो गया. तनाव इतना बढ़ा कि निकाह के महज चंद घंटों में ही तलाक की नौबत आ गई. मामला नारायणपुर थाना क्षेत्र के चंदाड़ीह- लखनपुर गांव का है. यहां मंगलवार की रात मो. सब्बीर अंसारी की पुत्री मुस्कान खातून का निकाह तोपचांची निवासी अलाउद्दीन अंसारी के पुत्र मो. मोबिन से हो रहा था. रात को तोपचांची से बस से बरात आयी. बरातियों की खुब खातिरदारी भी हुई. इस दौरान फोटो खींचने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया. विवाद इतना गहरा गया कि दोनों पक्षाें में मारपीट भी हो गयी. वहीं वधू पक्ष के लोगों का कहना है कि फोटो खींचने को लेकर नहीं, बल्कि विवाद शादी में दिये जाने वाले कपड़ों व गहनों को लेकर हुआ. वहीं वर पक्ष का आरोप है कि वधू पक्ष के लोगों ने मारपीट कर बरातियों को बंधक भी बना रखा है. इसकी सूचना नारायणपुर थाना को दी गई, तब जाकर बरातियों से भरी बस को थाना लाया गया. इधर विवाद के बाद वधू पक्ष के लोग लड़की की विदाई नहीं कराने पर अड़ गये. कहा: जो लेनदेन हुआ है उसे वापस कर तलाक हो जायेगा. देर शाम तक विवाद सुलझाने में थाना प्रभारी रंजीत प्रसाद गुप्ता व अन्य बुद्धिजीवी लगे थे. नारायणपुर थाना प्रभारी रंजीत प्रसाद गुप्ता ने कहा कि वर और वधू पक्ष को थाना बुलाकर मामला सुलझाने का प्रयास हो रहा है. बंधक बनाने वाली बात गलत है. विवाद के कारण बाराती रुके जरूर थे. दोनों पक्षों से बातचीत हो रही है. मामला सुलझा लिया जाएगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










