Dhanbad News : राजगंज बाजार में पूर्व शिक्षक का एक लाख रुपये से भरा थैला उचक्कों ने झपटा

Updated at : 18 Feb 2025 2:07 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News : राजगंज बाजार में पूर्व शिक्षक का एक लाख रुपये से भरा थैला उचक्कों ने झपटा

Dhanbad News : राजगंज बाजार में पूर्व शिक्षक का एक लाख रुपये से भरा थैला उचक्कों ने झपटा

विज्ञापन

Dhanbad News : सोमवार शाम चार बजे के करीब राजगंज थाना क्षेत्र के हटिया मोड़ दुर्गा मंदिर के समीप से उचक्कों ने सेवानिवृत्त शिक्षक राम प्रसाद पांडेय से एक लाख रुपए से भरा थैला झपट लिया. भुक्तभोगी बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के मोरपहाड़ गांव के निवासी हैं. उन्होंने परिवार में धार्मिक अनुष्ठान के आयोजन को लेकर राजगंज के बैंक ऑफ इंडिया शाखा से एक लाख दो हजार रुपए की निकासी कर रकम को झोला में रखा था. वह अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान राजगंज बाजार के एक मेडिकल स्टोर से जरूरी दवा खरीदने के बाद पैदल राजगंज हटिया की ओर जा रहे थे. उसी समय अचानक बाइक पर सवार दो युवक सामने आये व झपट्टा मारकर उनके हाथ से रुपए से भरा थैला झपट लिया. मौके पर राजगंज पुलिस पहुंची.

ट्रांसफॉर्मर लूट का आरोपी लोधरिया से पकड़ाया

टुंडी पुलिस ने एक माह पूर्व लोधरिया में निर्माणाधीन पानी टंकी के पास से हुई ट्रांसफॉर्मर लूट के मामले में गार्ड के लूटे गये मोबाइल फोन के लोकेशन के आधार पर एक आरोपी को कोल्हार से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अनिल मुर्मू मछियारा पंचायत के बिशनपुर का रहने वाला है. उसने कांड में शामिल अन्य सहयोगियों के भी नाम बताये हैं.

रोजगार के लिए ग्रामीण एकता मंच ने किया अंबे माइनिंग का चक्का जाम

ब्लॉक दो एबीओसीपी के बेनीडीह पैच में संचालित अंबे माइनिंग आउटसोर्सिंग कंपनी में 30 ग्रामीणों को रोजगार देने एवं कार्यरत 20 मजदूरों का बकाया चार महीने का भुगतान करने की मांग को लेकर ग्रामीण एकता मंच ने सोमवार को कंपनी का चक्का जाम कर दिया. उससे उत्पादन प्रभावित हो गया. मामले को सुलझाने के लिए देर शाम मैनेजर रणविजय सिंह एवं कार्मिक प्रबंधक ( प्रशासन) पीके झा धरनास्थल पहुंचे. आंदोलनकारियों को समझा-बुझा कर आंदोलन समाप्त करने का प्रयास किया. लेकिन एकता मंच मानने को तैयार नहीं हुआ. मौके पर कन्हाई चौहान, डीके चौधरी, आजाद खान, बंटी अंसारी, सुभाष कुम्हार, लखित यादव, सुभाष महतो, गुड़िया देवी, सूबो देवी, मुन्नी कुमारी, सोनिया देवी, नमिता देवी, राधा देवी, भोला चौहान, रीना देवी, शोभा देवी, चिंता देवी, वीणा देवी आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola