आरपीएफ ने अवैध शराब के साथ युवती को पकड़ा
Updated at : 24 Aug 2024 12:54 AM (IST)
विज्ञापन

ट्रॉली बैग में अवैध शराब लेकर जा रही थी बिहार
विज्ञापन
ट्रॉली बैग में अवैध शराब लेकर जा रही थी बिहार
गोमो.
गोमो आरपीएफ ने शुक्रवार को गोमो रेलवे स्टेशन दक्षिण पल्ली सर्कुलेटिंग एरिया में गुरुवार को अवैध शराब के साथ बिहार के बेगूसराय की रहने वाली प्रीति पांडेय (28) को गिरफ्तार किया है. आरपीएफ ने कागजी प्रक्रिया के बाद गिरफ्तार प्रीति पांडेय व जब्त शराब को उत्पाद विभाग धनबाद को सौंप दिया. बताया जाता है कि आरपीएफ ने सर्कुलेटिंग एरिया में युवती को एक लाल रंग की ट्राली बैग तथा दो ब्लू पिट्ठू बैग के साथ देखा. आरपीएफ को देख युवती अपना सामान छोड़ कर भागने लगी. इससे शक होने पर महिला अधिकारी तथा जवानों ने युवती को पकड़ लिया. पूछताछ में युवती ने अपना नाम प्रीति पांडेय, पति पंकज पांडेय, पता- राजबारा, थाना- गढ़हरा, जिला बेगुसराय (बिहार) बताया. उसके ट्रॉली व पिट्ठू बैग से किंगफिशर स्ट्रांग प्रीमियर बियर के अलावा दो अंग्रेजी शराब की बोतल बरामद की गयी. जब्त बियर का मूल्य 12180 रुपये है. आरपीएफ ने प्रीति के परिजनों को उसकी गिरफ्तारी की सूचना दे दी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




