Dhanbad News: आरक्षण काउंटर का कंप्यूटर खराब, टिकट के लिए चार घंटे परेशान रहे यात्री

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News: कुमारधुबी रेलवे स्टेशन का मामला

विज्ञापन

Dhanbad News: कुमारधुबी रेलवे स्टेशन के आरक्षण टिकट काउंटर का कंप्यूटर सिस्टम खराब होने से शुक्रवार को यात्रियों को चार घंटे तक परेशानियों का सामना करना पड़ा. इस दौरान यात्रियों को तत्काल टिकट से वंचित रहना पड़ा. आरक्षण टिकट एवं तत्काल टिकट लेने पहुंचे यात्रियों की शिकायत है कि तीन दिनों से कुमारधुबी स्टेशन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कभी लिंक फेल हो जाता है, तो कभी सर्वर डाउन होने की बात कही जाती है. शुक्रवार को कंप्यूटर सिस्टम का मॉनिटर खराब हो गया. सूचना मिलने पर टेक्नीशियन इंजीनियर पहुंचे और मरम्मत के बाद दोपहर 12 बजे से आरक्षण टिकट काउंटर चालू किया. इस संबंध में कॉमर्शियल सुपरवाइजर एस चक्रवर्ती ने कहा कि मॉनिटर खराब हो गया था. मरम्मत के बाद 12 बजे से काउंटर को चालू कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
OM PRAKASH RAWANI

लेखक के बारे में

By OM PRAKASH RAWANI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola