Dhanbad News: तेज रफ्तार कार दुकान में घुसी, सवार फरार
Dhanbad News: तिसरा पुलिस ने जब्त की कार
दुकान के अंदर में घुसी कार. Dhanbad News: तिसरा पुलिस ने जब्त की कार Dhanbad News: तिसरा थाना क्षेत्र के अलकडीहा तालाब के पास रविवार की रात एक तेज रफ्तार कार गेट ग्रिल दुकान को तोड़ते हुए अंदर घुस गयी. घटना रात में होने के कारण दुकान में कोई नहीं था. घटना के बाद कार में सवार लोग फरार हो गये. कार के अंदर चप्पल पड़ी थी. खून के धब्बे भी पड़े हैं. इससे लगता है कि घटना में कार चालक और उसमें सवार लोग जख्मी हुए हैं. सूचना मिलने के बाद तिसरा पुलिस ने कार जब्त कर ली है. पुलिस ने बताया कि कार मालिक का पता लगाया जा रहा है. इधर, ग्रिल के मालिक चंदन कुमार का कहना है कि घटना से 40 से 50 हजार का नुकसान हुआ है. उसने क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की है. तिसरा थानेदार सुमन कुमार ने कहा कि कार जब्त कर ली गयी है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए