राजगंज थाना में चूहा खा गया 10 किलो भांग व नौ किलो गांजा
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

अदालत में गवाही के दौरान हुआ खुलासा
विज्ञापन
विधि प्रतिनिधि, धनबाद,
राजगंज थाना में जब्त कर रखा गया 10 किलो भांग व नौ किलो गांजा चूहा खा गया. उक्त आशय का खुलासा शनिवार को आइओ जयप्रकाश प्रसाद ने गवाही के दौरान प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश राम शर्मा की अदालत में किया है. पूर्व में अदालत ने अनुसंधानकर्ता को जब्त पदार्थ अदालत में लेकर आने का निर्देश दिया था. गवाही के लिए अनुसंधानकर्ता जयप्रकाश प्रसाद उपस्थित तो हुए परंतु अपने साथ जब्त भांग तथा गांजा लेकर अदालत नहीं आये. लोक अभियोजक अवधेश कुमार ने थाना प्रभारी द्वारा दिये गये आवेदन से अदालत को अवगत कराते हुए कहा कि मालखाना में रखें इस कांड के पदार्थ को चूहों ने नष्ट कर दिया. इस संबंध में राजगंज थाना में एक सनहा भी दर्ज कर लिया गया है. बताते चलें कि 14 दिसंबर 2018 को राजगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोप लगाया गया था कि राजगंज पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर भांग तथा गंजा बरामद किया था. पुलिस इस संबंध में शंभू प्रसाद अग्रवाल व उसके पुत्र को गिरफ्तार किया था.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










