ePaper

Dhanbad News : रंजीत दसौंधी ने एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक जीत, स्वागत

Updated at : 15 Dec 2025 5:35 PM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News : रंजीत दसौंधी ने एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक जीत, स्वागत

Dhanbad News : रंजीत दसौंधी ने एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक जीत, स्वागत

विज्ञापन

Dhanbad News : बाघमारा विधानसभा की कपूरिया पंचायत निवासी पूर्व टाटा स्टील कर्मचारी और स्थानीय खेल प्रशिक्षक रंजीत दसौंधी ने झारखंड राज्य स्तरीय मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल किया है. जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, जमशेदपुर में आयोजित दो दिवसीय टूर्नामेंट के पांचवीं संस्करण में झारखंड के करीब 600 से अधिक एथलिट्स ने अपनी कला का प्रदर्शन किया. विभिन्न आयु वर्गों के इन मास्टर एथलिट्स ने ट्रैक एंड फील्ड इवेंट्स में जोश भर दिया .इस चैंपियनशिप का आयोजन झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा किया गया था. कपुरिया के रंजीत ने 3 किलोमीटर पैदल चल इवेंट में सभी को पीछे छोड़ दिया. चैंपियनशिप समाप्ति के बाद लौटने पर कपुरिया फुटबॉल मैदान पर उनका स्वागत किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola