Dhanbad News: जेएससीए अंतर जिला एलीट क्रिकेट टूर्नामेंट में रांची ने बोकारो को हराया

Updated at : 29 Jan 2025 6:59 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News: जेएससीए अंतर जिला एलीट क्रिकेट टूर्नामेंट में रांची ने बोकारो को हराया

टाटा डिगवाडीह स्टेडियम में आयोजित जेएससीए अंतर जिला अंडर-19 एलीट क्रिकेट टूर्नामेंट में रांची ने बोकारो और सिमडेगा ने लोहरदगा को हराया.

विज्ञापन

धनबाद.

विवेक कुमार के 167 रनों की धमाकेदार पारी एवं अनमोल राज के नाबाद 99 रनों की मदद से रांची ने जेएससीए अंतर जिला अंडर-19 एलीट क्रिकेट टूर्नामेंट में बोकारो को 278 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया. टाटा डिगवाडीह स्टेडियम में मंगलवार को टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रांची ने निर्धारित 50 ओवरों में 387 रन बनाए. विवेक कुमार ने 110 गेंदों में दस चौके व 13 छक्के जड़ते हुए 167 रन बनाये. वहीं अनमोल राज ने 72 गेंदों पर 99 रन बनाकर नाबाद रहे. उन्होंने नौ चौके व तीन छक्के जड़े. इसके अलावा वत्सल तिवारी ने 86 गेंदों में 77 और योगेश भास्कर ने नाबाद 22 रन बनाये. बोकारो के लिए उत्तम सिंह राजपूत ने 64 पर दो विकेट लिए जबकि ओजस वर्धन एवं आदित्य प्रताप सिंह को एक-एक विकेट मिला. बाद में बोकारो की टीम 28.5 ओवर में 109 रन पर आउट हो गयी. राधे श्याम पांडेय ने 22, अर्जुन प्रियदर्शी ने 16, आदित्य प्रताप सिंह ने 15, कीर्ति नंदन ने 14 और प्रणब मुखर्जी ने 13 रन बनाए. इशान ओम ने 18 पर चार और अनमोल राज ने नौ पर दो विकेट लिए. विवेक कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

सिमडेगा ने लोहरदगा को हराया

वहीं जियलगोरा स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए एक अन्य मुकाबले में सिमडेगा ने लोहरदगा को 46 रनों से हरा दिया. लोहरदगा ने टाॅस जीता और सिमडेगा को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. सौरभ कुमार के बेहतरीन शतकीय पारी की मदद से सिमडेगा ने 50 ओवरों में आठ विकेट पर 245 रन बनाये. सौरभ ने 155 गेंदों में 140 रनों की पारी के दौरान 21 चौके व एक छक्के जड़े. कृष शर्मा ने 35 और निखिल राज ने 24 रन बनाये. लोहरदगा के लिए अभिषेक लहरी ने 48, चैतन्य नारायण तिवारी ने 42 और नितिन कुमार ने 33 रन देते हुए दो-दो विकेट चटकाये. बाद में लोहरदगा की टीम 43.5 ओवर में 199 रन पर आउट हो गयी. लक्ष्य कौशिक ने 78, श्लोक झा ने 59 और ध्रुव सोनी ने 15 रन बनाये. सिमडेगा के दीपांशु रावत ने 23 पर तीन, पंकज कुमार ने 33 पर तीन और हर्ष कुमार ने 32 पर दो विकेट लिये. सौरभ कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola