ePaper

अंडर 15 महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में धनबाद ने रामगढ़ को हराया

Updated at : 01 May 2024 1:37 AM (IST)
विज्ञापन
अंडर 15 महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में धनबाद ने रामगढ़ को हराया

धनबाद ने खेल में रामगढ़ को हरा कर कब्जा जमाया

विज्ञापन

चिरकुंडा. झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा पाकुड़ में आयोजित अंडर 15 महिला क्रिकेट टूर्नामेंट के मैच में धनबाद ने रामगढ़ को 10 विकेट से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए रामगढ़ की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 103 रन बनाये. श्रेया प्रिया ने सर्वाधिक 25 रन बनाये. कप्तान अंकिता मौर्या व किंजल ने 2-2 विकेट व आनंदी कुमारी ने 1 विकेट लिया. जवाबी पारी खेलते हुए धनबाद ने मात्र 9.3 ओवर में 107 रन बनाकर 10 विकेट से मैच जीत लिया. अन्नू कुमारी यादव ने 34 व आनंदी कुमारी ने नाबाद 31 रन बनाये. आनंदी को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया. माही क्रिकेट क्लब कुमारधुबी व जेएससीए के आजीवन सदस्य अभिजीत घोष, क्लब की सचिव दोएल घोष, कोच भगीरथ रजवार, कुंदन कुमार राज ने माही क्रिकेट क्लब की खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए आगे और बेहतर करने का भरोसा जताया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola