ePaper

Dhanbad News : राजगंज के युवक की रांची में मौत, शव पहुंचते ही पसरा मातम

Updated at : 11 Aug 2025 10:03 PM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News : राजगंज के युवक की रांची में मौत, शव पहुंचते ही पसरा मातम

Dhanbad News : राजगंज के युवक की रांची में मौत, शव पहुंचते ही पसरा मातम

विज्ञापन

Dhanbad News : राजगंज थानाकुल्ही निवासी सिराजुद्दीन अंसारी के 19 वर्षीय पुत्र साजिद उर्फ बादशाह की रांची में रविवार रात को मौत हो गयी. शव देर शाम राजगंज पहुंचा, तो मातम पसर गया. बताया जाता है कि वह रांची में किसी ठेकेदार के अधीन शेड निर्माण में वेल्डिंग करता था. रविवार दिनभर काम के बाद रात को वह रांची की टेंडर बस्ती में साथियों के साथ सोने चला गया. देर रात अचानक उसे कान में तेज जलन हुई. उसके साथी उसे रिम्स रांची ले गये, जहां उसकी मौत हो गयी. पोस्टमार्टम के बाद सोमवार को शव एंबुलेंस से थानाकुल्ही लाया गया. मृतक का पिता गांव में छोटी सी दुकान चलाता है. साजिद तीन भाई बहनों में मंझला था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola