Dhanbad News : रेल मंडल संसदीय समिति की बैठक में सांसदों ने की मांग, बढ़ायी जायें यात्री सुविधाएं, नियमित हो स्पेशल ट्रेनें

Updated at : 29 Jan 2025 1:14 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News : रेल मंडल संसदीय समिति की बैठक में सांसदों ने की मांग, बढ़ायी जायें यात्री सुविधाएं, नियमित हो स्पेशल ट्रेनें

सांसदों ने आधारभूत संरचनाओं के विकास से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने पर बल दिया

विज्ञापन

धनबाद रेल मंडल संसदीय समिति की बैठक मंगलवार को धनबाद मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सभाकक्ष में हुई. अध्यक्षता पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम ने की. इसमें सांसद गिरिडीह चंद्रप्रकाश चौधरी तथा चतरा सांसद कालीचरण सिंह भी शामिल हुए. बैठक में जनप्रतिनिधियों व उनके प्रतिनिधियों ने जनहित से जुड़े मुद्दे व रेल के सर्वांगीण विकास तथा यात्री सुविधाओं में और वृद्धि व उसे सुदृढ़ करने के संबंध में सुझाव दिये. सांसदों ने आधारभूत संरचनाओं के विकास से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने पर बल दिया. स्पेशल ट्रेनों को नियमित करने की मांग की. अपने क्षेत्र में ट्रेनों के ठहराव, नयी रेल परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी मांगी. इसकी जानकारी पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने दी. उन्होंने सांसदों व सांसद प्रतिनिधियों का स्वागत किया. कहा : धनबाद मंडल द्वारा यात्री सुविधा की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाये गये हैं. धनबाद मंडल भारतीय रेल में माल लदान में महत्वपूर्ण स्थान रखता है. वर्तमान वित्तीय वर्ष में भी धनबाद मंडल ने माल लदान व इससे प्राप्त आय में भारतीय रेल के सभी मंडलों में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. मौके पर धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कमल किशोर सिन्हा सहित मुख्यालय व मंडल के अधिकारी उपस्थित थे.

ये थे मौजूद :

बैठक में केंद्रीय महिला व बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी, केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी, सांसद ढुलू महतो, सांसद मनीष जायसवाल, सांसद डॉ राजेश मिश्र, सांसद डॉ सरफराज अहमद, सांसद आदित्य प्रसाद, सांसद प्रदीप कुमार वर्मा, सांसद दीपक प्रकाश तथा सांसद महुआ माजी के प्रतिनिधि उपस्थित थे.

महाप्रबंधक ने दी यात्री सुविधाओं की जानकारी :

महाप्रबंधक ने बताया कि इस वर्ष यात्री सुविधा के क्षेत्र में कार्य करते हुए तीन स्टेशनों पर ऊपरगामी पुल का निर्माण, पांच स्टेशनों के प्लेटफार्म का विस्तार का कार्य पूरा किया गया है. इसी तरह आठ स्टेशनों पर दिव्यांग शौचालय की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है. धनबाद स्टेशन पर रेल कोच रेस्टुरेंट भी खोला गया. अनारक्षित टिकट आसानी से प्राप्त करने के लिए रेणुकूट, चोपन तथा बरकाकाना में दो-दो एटीवीएम का प्रावधान किया गया. यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष साप्ताहिक ट्रेन कोयंबटूर के लिए तथा जम्मूतवी एवं नासिक रोड के लिए द्विसाप्ताहिक ट्रेन का परिचालन किया गया.

स्थानीय उत्पाद को मिल रहा उत्साहवर्धन :

न्यू गिरिडीह से रांची के लिए इंटरसिटी का परिचालन प्रारंभ किया गया. इसका मार्ग विस्तार अब मधुपुर तक कर दिया गया है. अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत प्रारंभिक चरण में 15 स्टेशनों का चयन किया गया है. इसका कार्य विभिन्न चरणों में है. एक स्टेशन एक उत्पाद के तहत 26 स्टेशनों पर स्टॉल व ट्रॉली लगाये गये हैं. इससे क्षेत्र के हस्तशिल्पियों व स्थानीय उत्पाद को उत्साहवर्धन तथा उत्पाद को एक बेहतर बाजार मिल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola