Dhanbad News : केओसीपी में कर्मियों के स्थानांतरण आदेश का विरोध

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News : केओसीपी में कर्मियों के स्थानांतरण आदेश का विरोध

विज्ञापन

Dhanbad News : बीसीसीएल कोयला भवन के आदेशानुसार केओसीपी में संवेदनशील पदों पर तीन वर्षों से अधिक समय से कार्यरत कर्मियों का स्थानांतरण करने का आदेश जारी किया गया है. उसका विरोध जनता मजदूर संघ (बच्चा गुट) ने किया है. संगठन के राजीव सिंह का कहना था कि पत्र के माध्यम से जो आदेश दिया गया है, उसमें बहुत त्रुटियां हैं. जिनका कार्यकाल तीन वर्ष नहीं भी हुआ है, उन्हें भी स्थानांतरण किया जा रहा है. लोगों ने परियोजना पदाधिकारी देवेंद्र सिंह से बात की. इस पर श्री सिंह ने आश्वासन दिया है कि पत्र को निरस्त किया जायेगा. वार्ता में प्रबंधन की ओर से देवेंद्र सिंह (परियोजना पदाधिकारी), प्रतीक प्रकाश, राजीव सिंह, शिव शंकर महतो, राकेश सिन्हा, शिवेंद्र सिंह, रणधीर कुमार, मदन मोहन सिंह,पप्पू सिंह, प्रदीप पासवान, किशोरी साव मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola