Dhanbad News: कतरास राजबाड़ी इलाके में पेयजल संकट के खिलाफ प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: कतरास राजबाड़ी इलाके में पेयजल संकट के खिलाफ प्रदर्शन

Dhanbad News: पूर्व वार्ड पार्षद ने दी आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन

Dhanbad News: कतरास के राजबाड़ी इलाके में पेयजल संकट के विरोध में सोमवार को पूर्व पार्षद डॉ विनोद कुमार गोस्वामी के नेतृत्व में लोगों ने राजबाड़ी फाटक के समक्ष प्रदर्शन किया. इस दौरन राजबाड़ी, रवानी टोला, दास टोला, सोनार टोला, केवट टोला व राजबाड़ी रोड के लोगों ने पूर्व पार्षद को ज्ञापन सौंपा. महिलाएं बाल्टी लेकर प्रदर्शन में शामिल हुईं. इस दौरान विनोद गोस्वामी ने कहा कि रेलवे ने डेढ़ साल पहले राजबाड़ी फाटक के पास पाइप लाइन काट दी है. इससे करीब 4500 की आबादी को पानी नहीं मिल रहा है. यह मौलिक अधिकारों का हनन है. उन्होंने रेल व जिला प्रशासन को सात दिनों का अल्टीमेटम दिया है. कहा कि निर्धारित समय के अंदर पाइप लाइन को जोड़ कर जलापूर्ति बहाल नहीं की गयी, जल दो या जेल दो आंदोलन होगा. प्रदर्शन में पुष्पा देवी, सुलेखा देवी, माला देवी, सविता देवी, गीता देवी, सुंदरिका देवी, अनिता देवी, कंचन देवी, नीलम पटवा, रेणु देवी, निर्मला देवी, रिंकू देवी, अंजु देवी, रीता देवी, राधा कुमारी, रीता सेन, गंगा देवी, सरिता देवी, चांदनी देवी, प्रतिमा देवी, सुनीता देवी, शीला देवी, रेखा देवी, वंदना देवी, लक्ष्मी देवी, मोनी कुमारी, विमला कुमारी, रेखा देवी, बैलून रवानी, सुनील रवानी, किशन पंडित, सुभाष कुमार, विकास पटवा, राजू साव आदि थे.

विज्ञापन
Om Prakash Rawani

लेखक के बारे में

By Om Prakash Rawani

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola