Dhanbad News: बंद आवास से सवा दो लाख की संपत्ति चोरी
Author Ashok kumar
Updated:
विज्ञापन

गोविंदपुर थाना अंतर्गत करमाटांड़ स्थित स्मार्ट सिटी निवासी राजेंद्र सिंह के बंद आवास का ताला तोड़कर अपराधियों ने दो लाख 23 हजार की संपत्ति चोरी कर ली.
विज्ञापन
गोविंदपुर.
गोविंदपुर थाना अंतर्गत करमाटांड़ स्थित स्मार्ट सिटी निवासी राजेंद्र सिंह के बंद आवास का ताला तोड़कर अपराधियों ने दो लाख 23 हजार की संपत्ति चोरी कर ली. चोरी गये सामान में जेवर व नकद राशि भी शामिल हैं. गोविंदपुर थाना को दिये आवेदन में उन्होंने कहा है कि 27 फरवरी को घर का ताला बंदकर वे लोग अपने पैतृक गांव एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने चले गये थे. घर जब लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला. वहीं कमरे में रखे अलमारी और बक्सा भी टूटा हुआ था. दीवान के सामान को भी इधर-उधर बिखेर दिया गया था. चोरी गये सामान में सोने की दो काम बाली, दो चूड़ी, चार ज्योतिया, चांदी के 10 सिक्के, तीन सेट चांदी की पायल, एक चांदी की कटोरी एवं नकद दस हजार रुपये समेत कुल दो लाख 23 हजार रुपये की संपत्ति शामिल है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By आशीष कुमार
आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










