Dhanbad News: सीबीएसइ 10 वीं व 12वीं की परीक्षा के दौरान सभी सेंटरों पर रहेगी निषेधाज्ञा

Updated at : 13 Feb 2025 8:09 PM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News: सीबीएसइ 10 वीं व 12वीं की परीक्षा के दौरान सभी सेंटरों पर रहेगी निषेधाज्ञा

Dhanbad News: 15 फरवरी से धनबाद के 20 केंद्रों में शुरू होगी परीक्षा, सभी केंद्रों के 100 मीटर परिधि में रहेगी निषेधाज्ञा

विज्ञापन

Dhanbad News: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसइ) की 10वीं एवं 12 वीं की परीक्षा धनबाद जिले के 20 परीक्षा केंद्रों पर 15 फरवरी से शुरू होगी. अनुमंडल दंडाधिकारी राजेश कुमार ने सभी परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर परिक्षेत्र में परीक्षा अवधि तक धारा 163 बीएनएसएस के तहत निषेधाज्ञा जारी की है.

14 फरवरी की रात से लागू होगा आदेश

एसडीएम ने बताया कि सभीकेंद्रों में कदाचार मुक्त, शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा का संचालन के लिए विधि व्यवस्था बनाए रखना आवश्यक है. इसलिए परीक्षा अवधि में केंद्रों के अगल-बगल में अनावश्यक भीड़ लगना, मटरगश्ती करना, लाउडस्पीकर का उपयोग करना एवं अनधिकृत रूप से हथियार लेकर चलने तथा कदाचार से संबंधित किसी प्रकार की वस्तु का उपयोग करने पर प्रतिबंध रहेगा. उपरोक्त आदेश 14 फरवरी 2025 की रात 12:00 बजे से चार अप्रैल 2025 तक लागू रहेगा.

इन विद्यालयों में बनाये गये हैं परीक्षा केंद्र

एसडीएम श्री कुमार ने बताया कि 15 फरवरी 2025 से चार अप्रैल 2025 तक डीएवी कोयला नगर, डीएवी मुनीडीह, डीएवी मॉडल स्कूल सीएफआरआइ, इंडियन स्कूल ऑफ लर्निंग कतरास मोड़, राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर धनसार, दिल्ली पब्लिक स्कूल कार्मिक नगर, डीएवी बनियाहीर, धनबाद पब्लिक स्कूल केजी आश्रम, सरस्वती शिशु मंदिर श्यामडीह कतरास, सरस्वती विद्या मंदिर भूली, किड्स गार्डन सेकेंडरी स्कूल झरिया, गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल बैंक मोड़, धनबाद पब्लिक स्कूल हीरक ब्रांच, सिंबोसिस पब्लिक स्कूल बरवाअड्डा, द्वारिका मेमोरियल फाउंडेशन अकादमी बिहाइंड पॉलिटेक्निक, मोंटफॉर्ट अकैडमी तोपचांची, स्वामी विवेकानंद स्कूल चिरकुंडा, केंद्रीय विद्यालय नंबर 1 धनबाद, केंद्रीय विद्यालय मैथन डैम तथा जवाहर नवोदय विद्यालय बेनागड़िया में सीबीएसइ की परीक्षा होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola