Dhanbad News: पूर्वजों की कब्र पर जुटे परिजन, कैंडल जलाकर की प्रार्थना

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: पूर्वजों की कब्र पर जुटे परिजन, कैंडल जलाकर की प्रार्थना

ईस्टर संडे : कब्रिस्तान में पूर्वजों को श्रद्धांजलि देकर चर्च में की गयी विशेष प्रार्थना

विज्ञापन

ईसाई समुदाय ने रविवार को गहरी आस्था और श्रद्धा के साथ ईस्टर संडे मनाया. इस अवसर पर तड़के ही जोड़ाफाटक स्थित कब्रिस्तान में सैकड़ों मसीही परिवार पहुंचे. यहां अपने पूर्वजों की कब्रों पर मोमबत्तियां जलाकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. मान्यता है कि इसी दिन प्रभु यीशु मसीह मृत्यु के बाद पुनर्जीवित हो गये थे. इसे ईसाई धर्म में आशा और नये जीवन के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है. इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने शांति, प्रेम और मानवता के संदेश को याद किया. कब्रिस्तान में श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद सुबह छह बजे स्टेशन रोड स्थित संत मेरी चर्च में विशेष प्रार्थना सभा की गयी. वहीं संत एथोनी चर्च में भी सुबह सात बजे विशेष आराधना की गयी. इस दौरान फादर अमातुस कुजूर ने उपस्थित लोगों को आशीर्वचन देते हुए प्रेम, क्षमा व भाईचारे का संदेश दिया. दिन भर चर्च में धार्मिक गतिविधियों का माहौल बना रहा.

लाइट बंद कर के हुई प्रार्थना

इधर शनिवार की रात प्रार्थना सभा शुरू होने से पहले चर्च परिसर की सभी लाइटें बंद कर दी गयीं थी. इसके बाद श्रद्धालु अपने हाथ में जलती मोमबत्तियों के साथ परिसर को रोशनी से आलोकित किया. यह आयोजन अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने का प्रतीक माना जाता है. मोमबत्तियों की रोशनी से प्रकाशित वातावरण में सभी श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से चर्च में प्रवेश किया. इसके बाद प्रभु यीशु के पुनरुत्थान की खुशी में विशेष प्रार्थना की और भजन गाये गये.

विज्ञापन
आशीष कुमार

लेखक के बारे में

By आशीष कुमार

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola