Dhanbad News : कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पिता को दिलाया मकान पर कब्जा

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News : कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पिता को दिलाया मकान पर कब्जा

पिता-पुत्र के बीच मकान विवाद में न्यायालय का फैसला आया

विज्ञापन

पिता-पुत्र के बीच मकान विवाद में न्यायालय का फैसला आया. अदालत के आदेश के बाद पिता रविंद्र कुमार सिंह को मकान पर कब्जा दिलाने के लिए शुक्रवार को प्रशासन और पुलिस की टीम हाउसिंग कॉलोनी पहुंची. इस दौरान प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी और स्थानीय पुलिस बल की मौजूदगी में कानूनी प्रक्रिया के तहत मकान खाली कराया गया. अधिवक्ता शशि शेखर विश्वकर्मा ने बताया कि रविंद्र कुमार सिंह और उनके पुत्र के बीच पिछले कई वर्षों से जमीन और मकान के स्वामित्व को लेकर विवाद चल रहा था. अदालत ने रविंद्र कुमार सिंह के पक्ष में फैसला सुनाया. इसके बाद उन्होंने मकान पर कब्जा दिलाने की गुहार लगायी थी. न्यायालय के निर्देश के आलोक में, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, पुलिस बल और अधिवक्ता की उपस्थिति में मकान को कब्जा मुक्त कराया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Narendra Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Narendra Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola