Dhanbad News: रामनवमी की पूर्व संध्या पर अखाड़ा दलों के खिलाड़ियों ने दिखाये हैरतअंगेज करतब

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: रामनवमी की पूर्व संध्या पर अखाड़ा दलों के खिलाड़ियों ने दिखाये हैरतअंगेज करतब

Dhanbad News: झरिया में अखाड़ा दलों ने किया शारीरिक सौष्ठव का प्रदर्शन

विज्ञापन

Dhanbad News: रामनवमी की पूर्व संध्या पर झरिया थाना क्षेत्र के 27 अखाड़ा दलों ने अस्त्र-शस्त्र की पूजा के बाद एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन किया. इस दौरान मेन रोड देशबंधु सिनेमा के निकट श्री श्री महाबली लव कुश दल के खिलाड़ियों ने अस्त्र शस्त्र व शारीरिक सौष्ठव का प्रदर्शन किया. खिलाड़ियों को शील्ड देकर सम्मानित किया. मुख्य अतिथि विधायक राज सिन्हा, पूर्व मेयर इंदु सिंह, आसिनी सिंह को लवकुश दल के अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने पगड़ी व तलवार देकर सम्मानित किया.

महाराणा प्रताप दल के अखाड़ा का उद्घाटन

झरिया मारवाड़ी सम्मेलन ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष ओपी अग्रवाल ने श्री महाराणा प्रताप दल अखाड़ा का उद्घाटन किया. फुलारीबाग में श्रीश्री वीर भीम दल के उस्ताद ने झरिया विधायक रागिनी सिंह को चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया. अन्य अखाड़ा दलों में श्री बाबा वीर चौहड़मल दल भागा, श्री संकटमोचन दल परसाटांड़ भगतडीह, श्री महारथी कर्ण दल अमलापड़ा, श्री वीर विजय दल भालगोड़ा दो नंबर, श्री वीर सेवा अवतार दल बनियाहीर सात नंबर, श्री दानवीर भामाशाह दल सतमोड़वा कोयरीबांध, श्रीश्री वीर भीम दल फुलारीबाग इंदिरा चौक, श्री श्री वीर एकलव्य दल भागा लोदना मोड़, श्री श्री शिव शंकर दल नई दुनिया झरिया, श्री श्री वीर कर्ण दल कतरास मोड़ झरिया, श्री महावीर नर्सिंग दल परसाटांड़ मल्लाह बस्ती, श्रीश्री पृथ्वीराज चौहान दल हनुमानगढ़ी बनियहीर, श्री वीर राम भक्त दल पोद्दारपाड़ा झरिया, श्री महाबली भीमसेन दल पूर्वी कोयरीबांध झरिया, श्री संकट मोचन दल फुलारीबाग, सोलह आना निल कंठ दल चौथाई कुल्ही झरिया, श्री श्री वीर अभिमन्यु दल ऊपर कुल्ही झरिया, श्री शक्ति दल 10 नंबर कतरास मोड़, शिव शक्ति दल चौथाई कुल्ही, झरिया, श्री वीर बजरंगदल इंडस्ट्री कोलियरी, श्री रामचन्द्र दल फतेहपुर बलुगड्डा झरिया, श्री महाराणा प्रताप दल लक्ष्मीनिया मोड़ झरिया, श्री वीर कृष्ण दल पोद्दारपाड़ा झरिया, श्री वीर अर्जुन दल मिश्रापाडा, श्रीं महाबली लवकुश दल झरिया चार नंबर टैक्सी स्टैंड, श्रीश्री नवयुवक मजदूर दल शीतला मंदिर कोयरीबांध में देर रात खेलों का प्रदर्शन किया. महाअष्टमी श्रीश्री संकट मोचन दल फुलारीबाग झरिया ने जागरण कराया. मुख्य अतिथि झरिया विधायक रागिनी सिंह थीं. उन्हें सम्मानित किया गया. विधायक झरियावासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दीं.

विज्ञापन
Om Prakash Rawani

लेखक के बारे में

By Om Prakash Rawani

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola