Dhanbad News:पानी का पैसा मांगने पर प्लांट मालिक को पीटा

Updated at : 01 Feb 2025 1:09 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News:पानी का पैसा मांगने पर प्लांट मालिक को पीटा

Dhanbad News:होटल संचालक पर पिटाई का आरोप, दोनों ओर से थाने में दी गयी है शिकायत. पुलिस कर रही है जांच.

विज्ञापन

Dhanbad News:महुदा थाना क्षेत्र के महुदा मोड़ स्थित तृप्ति होटल में शुक्रवार की शाम होटल मालिक शरत महतो व होटल में पानी सप्लाई करने वाले बॉटलिंग प्लांट के मालिक रामनाथ महतो के बीच मारपीट हो गयी. रामनाथ महतो आर्मी के मेजर बताये जाते हैं. घटना के बाद में दोनों ओर से महुदा थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गयी है.

कैसे हुई घटना

बोकारो जिले के सियारजोरी थानांतर्गत अलुवारा (माचाटांड़) निवासी रामनाथ महतो ने इस संबंध में आरोप लगाया है कि वह अपने सप्लाई किये गये पानी का बकाया पैसा मांगने शुक्रवार की शाम होटल तृप्ति गया था. वहां उसने मालिक शरत महतो से पानी का बकाया पैसा मांगा तो उसने अपने कई साथियों के साथ मारपीट की. वहीं शरत महतो ने आरोप लगाया है कि वह अपने होटल में शाम को काउंटर पर बैठा था. तभी अपने आप को आर्मी का मेजर बताकर रामनाथ महतो आया और गालियां दी. पैसे की मांग करते हुए मारपीट करना शुरू कर दिया. काउंटर में हाथ डाल कर पैसे निकालने की कोशिश करने लगा. तभी होटलकर्मियों एवं उपस्थित लोगों ने उसे बचाया. इसी बीच महुदा के प्रभारी थानेदार प्रदीप कुमार सदलबल वहां पहुंचे और दोनों पक्षों को मारपीट करने से रोक दिया. दोनों पक्षों पर प्राथमिकी की तैयारी चल रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola