स्कोप, स्केल, स्पीड और स्किल के साथ देश को आगे बढ़ा रहे मोदी, धनबाद में बोले पीएम के प्रधान सचिव

आईआईटी आईएसएम धनबाद के कार्यक्रम को संबोधित करते पीएम मोदी के प्रधान सचिव पीके मिश्र. फोटो : प्रभात खबर
PK Mishra in Dhanbad: पीके मिश्र ने कोविड, वैश्विक संकट और सप्लाई चेन की बाधाओं का उल्लेख करते हुए बताया कि चुनौतियों के बीच भी भारत आज दुनिया की स्थिर और विश्वसनीय अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है. उन्होंने कहा कि लक्ष्य स्पष्ट हो, तो हर प्रयास राष्ट्र-निर्माण की दिशा में बदल जाता है.
Table of Contents
PK Mishra in Dhanbad: प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव डॉ पीके मिश्रा ने कहा है कि विकसित भारत के लिए युवा खुद को बदलें. खुद को बदलकर ही देश को उन्नति की राह पर ले जा सकते हैं. आइआइटी आइएसएम के शताब्दी समारोह का उद्घाटन करते हुए पीएम के प्रधान सचिव ने ये बातें कहीं. उन्होंने कहा कि संस्थान ने देश के वैज्ञानिक और तकनीकी विकास में ऐतिहासिक योगदान दिया है.
पीएम मोदी का मूल मंत्र- रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म
वर्चुअल रियलिटी लैब, एआर-वीआर सेंटर से लेकर जनजातीय विरासत पर आधारित प्रदर्शनी तक, उन्होंने नये प्रयासों और नवाचार संस्कृति की सराहना की. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का मूल मंत्र है- रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म. स्थिर सोच से विकास रुक जाता है. इसलिए निरंतर खुद को रिइन्वेंट करना ही विकसित भारत का मार्ग है.
- रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म है पीएम नरेंद्र मोदी का मूल मंत्र
- खुद को बदल कर ही युवा विकसित भारत का करें निर्माण
- स्थिर सोच से रुक जाता है विकास, हमेशा नया सोचें
- भारत दुनिया की स्थिर और विश्वसनीय अर्थव्यवस्थाओं में
लक्ष्य स्पष्ट हो, तो हर प्रयास राष्ट्र निर्माण में भागीदार – पीके मिश्र
पीके मिश्र ने कोविड, वैश्विक संकट और सप्लाई चेन की बाधाओं का उल्लेख करते हुए बताया कि चुनौतियों के बीच भी भारत आज दुनिया की स्थिर और विश्वसनीय अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है. उन्होंने कहा कि लक्ष्य स्पष्ट हो, तो हर प्रयास राष्ट्र-निर्माण की दिशा में बदल जाता है.
PK Mishra in Dhanbad: पीएम की सोच है 4 एस – मिश्र
डॉ मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री की सोच है 4 एस- स्कोप, स्केल, स्पीड और स्किल. इसी का इस्तेमाल कर वो भारत की आधुनिक विकासधारा को आगे बढ़ाना चाह रहे हैं. उन्होंने कहा कि ऊंचा सोचें और अपने सपने को बड़ा रखें. उसके बाद अपने स्पीड के साथ अपने स्किल पर काम करें. उन्होंने आयुष्मान भारत, तकनीक में डिजिटल इंडिया, ऊर्जा में ग्रीन हाइड्रोजन मिशन और अंतरिक्ष में चंद्रयान-3 जैसे मिशन की नयी ऊंचाइयों का उल्लेख किया.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
देश को नयी ऊंचाई तक पहुंचा रहा आईआईटी धनबाद – पीके मिश्र
पीएम के प्रधान सचिव ने कहा कि आईआईटी धनबाद देश को नयी ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रहा है. टेक्नोलॉजी आधारित गवर्नेंस, क्वांटम और अंतरिक्ष तकनीक, ग्रीन एनर्जी और डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर को भारत की भविष्य-शक्ति बताते हुए कहा कि आईआईटी (आइएसएम) को क्रिटिकल मिनरल्स, एआई, सतत विकास और समाज-हितैषी तकनीकों पर शोध को और गति देनी चाहिए.
देश के विकास में महिलाओं की अहम भूमिका – मिश्र
उन्होंने देश के विकास में महिलाओं की भूमिका को अहम बताया. उन्होंने महिला नेतृत्व की अवधारणा की सराहना की. कहा कि सपनों को देश और समाज से जोड़कर चलेंगे, तो आपकी यात्रा भी महान होंगी और परिणाम भी.
शताब्दी वर्ष उत्सव नहीं, जिम्मेदारियों का नया अध्याय : निदेशक
आईआईटी आईएसएम के निदेशक प्रोफेसर सुकुमार मिश्रा ने स्वागत भाषण में कहा कि शताब्दी वर्ष केवल उत्सव नहीं, संस्थान की जिम्मेदारियों का एक नया अध्याय है. संस्थान आने वाले समय में माइनिंग 4.0, डिजिटल टेक्नोलॉजी, क्लीन एनर्जी, सस्टनेबिलिटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्रिटिकल मिनरल रिसर्च जैसे क्षेत्रों में देश का नेतृत्व करेगा. यह गौरवशाली यात्रा का उत्सव है. वर्ष 1926 में माइनिंग संस्थान के रूप में शुरू हुआ यह संस्थान आज मल्टी-डिसिप्लिनरी प्लेटफॉर्म बन चुका है. दुनिया में अपनी छाप छोड़ रहा है.
इसे भी पढ़ें
नृपेंद्र मिश्रा फिर बने पीएम मोदी के प्रधान सचिव, कैबिनेट मंत्री का मिला दर्जा
IIT Dhanbad : आईआईटी (आईएसएम) धनबाद ने लांच किया नया कोर्स
IIT ISM धनबाद की बड़ी उपलब्धि, वैज्ञानिकों ने विकसित की है मेथनॉल बनाने की ये नयी तकनीक
IIT ISM Dhanbad: आईआईटी धनबाद बना पहला संस्थान, जहां नहीं होगी अटेंडेंस से परीक्षा पर रोक
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




