Dhanbad News: सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मौत, यूडी केस दर्ज

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मौत, यूडी केस दर्ज

Dhanbad News: तीन अगस्त को उसके भाई मुरारी प्रसाद वर्मा को बाइक संख्या जेएच-10-सीबी-4975 के चालक अभय कुमार ने ठोकर मारी थी. हादसे में घायल मुरारी को सदर अस्पताल, वहां से एसएनएमएमसीएच और फिर बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स और कोलकाता ले गये. कोलकाता से छुट्टी मिलने के बाद 13 अगस्त को घर लाये और 16 अगस्त को उनकी मृत्यु हो गयी.

विज्ञापन

धनबाद थाना क्षेत्र के बेकारबांध के निकट रहने वाले मुरारी प्रसाद वर्मा तीन अगस्त को हीरापुर सब स्टेशन के पास दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गये थे. उनकी मौत शनिवार को घर पर हो गयी. घटना के बाद मृतक के भाई गोपाल कृष्ण वर्मा के फर्द बयान पर यूडी केस दर्ज किया गया. इसमें बताया कि तीन अगस्त को उसके भाई मुरारी प्रसाद वर्मा को बाइक संख्या जेएच-10-सीबी-4975 के चालक अभय कुमार ने ठोकर मारी थी. हादसे में घायल मुरारी को सदर अस्पताल, वहां से एसएनएमएमसीएच और फिर बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स और कोलकाता ले गये. कोलकाता से छुट्टी मिलने के बाद 13 अगस्त को घर लाये और 16 अगस्त को उनकी मृत्यु हो गयी. आरोप लगाया कि अभय के लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाने के कारण ही उसके भाई की मृत्यु हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mayank Tiwari

लेखक के बारे में

By Mayank Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola