Dhanbad News: नौकरी के लिए गये जोगता के युवक की दिल्ली में हत्या
Author Om prakash rawani
Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News: 10 दिन पहले दिल्ली गये थे आनंद गोस्वामी, मामूली विवाद में बदमाशों ने मार डाला
विज्ञापन
Dhanbad News: 10 दिन पहले दिल्ली गये थे आनंद गोस्वामी, मामूली विवाद में बदमाशों ने मार डाला
Dhanbad News: जोगता थाना क्षेत्र के तेतुलमुड़ी बस्ती निवासी 34 वर्षीय आनंद गोस्वामी की दिल्ली के गुरुग्राम स्थित पांच थाना क्षेत्र में बुधवार की रात बसंत होटल के समीप हत्या कर दी गयी. पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार की देर शाम उसका शव घर लाया गया. शव पहुंचते ही मातम पसर गया. घटना की सूचना मिलने पर आनंद के जीजा रमेश गोस्वामी कोलकाता से दिल्ली पहुंचे. दिल्ली से शव लेकर तेतुलमुड़ी लौटे. शव आते ही घर में कोहराम मच गया. आनंद की मां पुष्पा देवी, पिता संतोष गोस्वामी, छोटा भाई अजय गोस्वामी, पत्नी माला देवी सहित दो बेटी व एक बेटा का रो-रो कर बुरा हाल था.होटल में कुछ युवकों से हुआ था विवाद
आनंद गोस्वामी 10 दिन पहले दिल्ली के गुरुग्राम के कंप्यूटर सेक्शन में नौकरी के लिए गया था. वह वहां बसंत होटल में ठहरा था. वहां किसी बात को लेकर युवकों से नोकझोंक हो गयी. उसके बाद उसकी हत्या कर दी गयी. दिल्ली के पांच थाना की मामले की जांच कर रही है. आनंद होनहार युवक था. उसकी मौत से इलाके में मातम है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










