Dhanbad News: तबीयत बिगड़ने से यात्री की फुट ओवरब्रिज में मौत
Published by : OM PRAKASH RAWANI Updated At : 18 Mar 2026 9:08 PM
Dhanbad News: गोमो स्टेशन की घटना, फुलारीटांड़ से पैतृक गांव औरंगाबाद जा रहे थे जयराम बेलदार
Dhanbad News: गोमो स्टेशन की घटना, फुलारीटांड़ से पैतृक गांव औरंगाबाद जा रहे थे जयराम बेलदार Dhanbad News: गोमो से अनुग्रह नारायण रोड जा रहे रेल यात्री जयराम बेलदार (64) की तबीयत बिगड़ने से गोमो स्टेशन के फुट ओवरब्रिज पर बुधवार की सुबह मौत हो गयी. ओवरब्रिज पर चढ़ते ही जयराम की सांस फूल गया और कुछ ही देर में उनकी मृत्यु हो गयी. बीसीसीएल से सेवानिवृत्त फुलारीटांड़ निवासी जयराम बेलदार अपने पैतृक गांव औरंगाबाद जा रहे थे. दक्षिण पल्ली से टिकट लेकर 13305 अप धनबाद-सासाराम इंटर सिटी एक्सप्रेस पकड़ने स्टेशन जा रहे थे. इसी दौरान वह सीढ़ी के रास्ते फुट ओवर ब्रिज पर चढ़े. सीढ़ी की ऊंचाई अधिक होने के कारण उनकी सांसें फूलने लगे और जान चली गयी. फुलारीटांड़ के एक ऑटो चालक ने उनकी पहचान कर उनके परिजनों को सूचना दी. इसके बाद मृतक का पुत्र मनोज चौहान गोमो पहुंचे. रेल पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










