Dhanbad News: सोनारडीह रेलवे फाटक पर बनेगा ओवरब्रिज

Updated at : 04 Mar 2025 12:55 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News: सोनारडीह रेलवे फाटक पर बनेगा ओवरब्रिज

Dhanbad News: एनएचएआइ दिल्ली की टीम ने किया स्थल निरीक्षण

विज्ञापन

Dhanbad News: कतरास के सोनारडीह रेलवे फाटक में जाम से निजात के लिए ओवरब्रिज का निर्माण होगा. सोमवार को एनएचएआइ नयी दिल्ली टीम ने कतरास-महुदा एनएचएआइ का निरीक्षण किया. इस दौरान टीम ने सोनारडीह रेलवे फाटक के कारण लगने वाले जाम से निजात को लेकर भौतिक मुआयना किया. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के दिल्ली के निदेशक शिवकुमार ने बताया कि सोनारडीह रेलवे फाटक के दोनों छोर पर एक-एक किलोमीटर तक सड़क निर्माण एनएचएआइ नहीं कर पायी है. इससे यहां जाम की समस्या है.

लोगों को जाम से मिलेगी राहत

जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए ओवर ब्रिज बनाने की योजना है. उसी को लेकर निरीक्षण किया जा रहा है. ओवर ब्रिज बनाने के पूर्व सड़क के दोनों किनारे से लोगों को हटाना होगा. इसके पूर्व जमीन का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है. टीम में शामिल अधिकारियों को सोनारडीह लोगों ने बताया कि सड़क के एक किनारे बीसीसीएल तथा दूसरे किनारे रैयतों की जमीन है. निदेशक ने बताया कि निरीक्षण प्रतिवेदन वरीय अधिकारी को सौंपा जायेगा. वरीय अधिकारियों के आदेश के बाद, जो निर्णय होगा उस पर काम होगा. अधिकारियों ने कहा कि सोनारडीह में ओवर ब्रिज बनाना जरूरी है. निरीक्षण में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के निदेशक धीरज कुमार पूरी टीम के साथ उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola