मुगमा में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

सिविल जज व प्रधानाध्यापक ने बच्चों को किया सम्मानित
विज्ञापन
सिविल जज व प्रधानाध्यापक ने बच्चों को किया सम्मानित
मुगमा.
निरसा क्षेत्र के मुगमा में मुखिया रीता रवानी ने वृंदावनपुर पंचायत सचिवालय में शनिवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उवि मुगमा के पूर्ववर्ती छात्र व देवघर के सिविल जज सीनियर डिवीजन कम जेएमएफसी देवघर संजीव चंद्र व प्रधानाध्यापक विनोद कुमार सिंह वर्ष 2021, 22, 23 व 24 में विद्यालय में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया. सभी को प्रशस्ति पत्र, मेडल, नकद पुरस्कार व अंग वस्त्र दिया गया. मुखिया रीता रवानी ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं. इस विद्यालय के पूर्ववर्ती छात्र सिविल जज संजीव चंद्र हम लोगों के बीच है. यह गौरव की बात है. मौके पर पूर्व मुखिया विमल रवानी, हंसमुख भट्ट, शेखर चटर्जी, रंजन सिंह, फारुख गैलरिया, पार्थो सेनगुप्ता, विजय कुमार राय, निर्मल चंद्र, कृष्णकांत सिंह, रेखा सिंह, पुष्पा श्रीवास्तव आदि थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










