Dhanbad News: अतिक्रमण हटाने पहुंची बीसीसीएल की टीम का विरोध

Dhanbad News: ग्रामीणों ने किया विरोध के बाद लौटी टीम
Dhanbad News: ग्रामीणों ने किया विरोध के बाद लौटी टीम Dhanbad News: बीसीसीएल बरोरा एरिया अंतर्गत गुरुवार को फुलारीटांड़ चानक मार्ग के समीप कंपनी की जमीन से अतिक्रमण हटाने पहुंची बीसीसीएल की टीम का ग्रामीणों ने जोरदार विरोध किया. विरोध के बाद टीम लौट गयी. बताया जाता है कि आरएंडआर विभाग के हेड रामदयाल उरांव के नेतृत्व में प्रबंधकीय टीम सीआइएसएफ जवानों के साथ जेसीबी लेकर पहुंची थी. सड़क किनारे बनाये दुकानों को हटाने की कार्रवाई चल रही थी. इसी दौरान काफी संख्या में ग्रामीण जुटे और अतिक्रमण हटाने का विरोध शुरू कर दिया. इस दौरान अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच आधे घंटे तक बहस होती रही. विरोध के बाद टीम को लौटना पड़ा. इधर, प्रबंधन का कहना है कि बंद फुलारीटांड़ चानक के समीप कोलडंप बनाया जाना है. फुलारीटांड़ आउटसोर्सिंग सेवन पैच परियोजना से कोयला परिवहन किया जायेगा. भारी वाहनों के आवागमन को लेकर सड़क किनारे अतिक्रमण हटाना है. इस संबंध में बरोरा क्षेत्रीय प्रबंधन ने आम सूचना जारी कर बीसीसीएल की जमीन से तीन दिनों में अतिक्रमण हटा लेने का निर्देश दिया था. अतिक्रमण नहीं हटाने पर चेतावनी की चेतावनी दी गयी थी. मौके पर एएमपी कोलियरी प्रबंधक पी पांडेय, क्षेत्रीय सुरक्षा प्रबंधक कुणाल कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक सेफ्टी उत्सव कुमार तथा सीआइएसएफ जवान शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










