Dhanbad News : देश की बेस्ट नेत्र सोसाइटी के सम्मान पर चिकित्सकों ने केक काट जताया हर्ष

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News : देश की बेस्ट नेत्र सोसाइटी के सम्मान पर चिकित्सकों ने केक काट जताया हर्ष

धनबाद नेत्र सोसाइटी की ओर से बलियापुर रोड स्थित एक होटल में सेमिनार का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

धनबाद नेत्र सोसाइटी की ओर से बलियापुर रोड स्थित एक होटल में सेमिनार का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का संचालन धनबाद ऑप्थाल्मिक फोरम के सचिव डॉ मनीष नारायण व अध्यक्ष डॉ आरडी मिश्रा ने किया. झारखंड नेत्र सोसाइटी को देश का सर्वश्रेष्ठ सोसाइटी घोषित करने पर झारखंड नेत्र सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ रजनीकांत सिन्हा, धनबाद नेत्र सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ आरडी मिश्रा, सचिव डॉ मनीष नारायण, डॉ गुरुचरण, डॉ हरीश, एसएनएमएमसीएच के नेत्र विभागाध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र कुमार व सीनियर रेजिडेंट्स की टीम ने केक काटकर जश्न मनाया. झारखंड नेत्र सोसाइटी साइंटिफिक कमेटी की चेयरपर्सन डॉ भारती कश्यप ने बताया कि झारखंड नेत्र सोसाइटी को वर्ष 2024-25 में नेत्र रोग विशेषज्ञ और स्नातकोत्तर छात्रों के बीच वैज्ञानिक और शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए देश की सर्वश्रेष्ठ नेत्र सोसाइटी के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. नयी दिल्ली में आयोजित एशिया पेसिफिक नेत्र विज्ञान कांग्रेस कार्यक्रम के दौरान झारखंड नेत्र सोसाइटी को इस पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया. बताया कि गत एक वर्ष (2024-25) में झारखंड में नेत्र सुरक्षा के लिए 142 मेगा विजन फॉर झारखंड अभियान चलाये गये और 94 वैज्ञानिक सत्र और 54 सर्जिकल प्रशिक्षण वेट लैब का आयोजन किया गया.

चश्मा हटाने की लेटेस्ट तकनीक कस्टम आइ पर डॉ भारती ने दिया व्याख्यान

सेमिनार के दौरान डॉ भारती कश्यप ने 2025 की रिफ्रैक्टिव सर्जरी की सबसे लेटेस्ट तकनीक शविंड लेजर प्लेटफॉर्म पर आधारित कस्टम-आईज व रे-ट्रेसिंग एबरोमेटरी गाइडेड इनोव आईज की तुलनात्मक स्टडी को प्रस्तुत किया. सेमिनार में उन्होंने बताया कि 1050 हर्ज पर काम करने वाली दुनिया की फास्टेस्ट कस्टम आईज लेजर आंख के डेढ़ लाख पॉइंट एनालाइस करती है और इसके जरिए सात डाइमेंशनल ट्रैकिंग से लेजर ट्रीटमेंट होता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Narendra Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Narendra Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola