Dhanbad News : टुंडी सब स्टेशन में लूटपाट मामले में एक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

Dhanbad News : टुंडी सब स्टेशन में लूटपाट मामले में एक गिरफ्तार

विज्ञापन

Dhanbad News : टुंडी विद्युत सब स्टेशन में फरवरी माह में हुए लूटपाट मामले में पुलिस ने एक अपराधी को कटनियां स्थित सब स्टेशन की रेकी करते बुधवार को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार मोहम्मद इरफान अंसारी झरिया थाना क्षेत्र के शमशेर नगर का रहने वाला है. उसने पूछताछ में टुंडी सब स्टेशन में घटित लूटपाट मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. टुंडी थाना प्रभारी उमाशंकर ने बताया कि घटना में सात अपराधी शामिल थे. सभी स्कॉर्पियो से आये थे. सब स्टेशन के एक कर्मी का मोबाइल भी लूटा था. टेक्निकल सेल की मदद से घटना में शामिल मो इरफान अंसारी को गिरफ्तार किया गया है. उसने पूछताछ में अपने सहयोगियों का भी नाम बताया है. पूछताछ में पुलिस को कई सुराग हाथ लगे हैं. इस दौरान अनि अखिलेश्वर् प्रसाद भी मौजूद थे. गिरफ्तार मो इरफान ने पुलिस को बताया कि इससे पहले निमियाघाट के प्रतापपुर सब स्टेशन में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था, जिसमें वह जेल गया था. पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola