Dhanbad News: होली के दूसरे दिन विभागों में पसरा सन्नाटा, कई कार्यालयों में नहीं पहुंचे अधिकारी-कर्मी

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News: होली के दूसरे दिन विभागों में पसरा सन्नाटा, कई कार्यालयों में नहीं पहुंचे अधिकारी-कर्मी

Dhanbad News: सुबह से अपने जरूरी कामों को लेकर पहुंचे लोगों को दफ्तरों में सन्नाटा पसरा मिला. कई कार्यालयों में गिने-चुने कर्मचारी ही नजर आये. इससे लोगों के कामकाज प्रभावित हुए और उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा. बिजली विभाग के कार्यालय में बिल सुधार, नये कनेक्शन और शिकायतों को लेकर पहुंचे लोग काफी देर तक इंतजार करते रहे, लेकिन संबंधित कर्मियों के नहीं पहुंचने से उनका काम नहीं हो सका.

विज्ञापन

होली बीतने और होली की छुट्टियां खत्म होने के बाद गुरुवार से कार्यदिवस शुरू हुआ. लेकिन कई विभागों में अधिकारी व कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं पहुंचे. इस वजह से काम लेकर आये आम लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा. बिजली विभाग, लघु सिंचाई विभाग सहित कई सरकारी कार्यालयों में कर्मचारी और अधिकारियों की उपस्थिति काफी कम रही.

काल लेकर पहुंचे लोग निराश होकर लौटे

सुबह से अपने जरूरी कामों को लेकर पहुंचे लोगों को दफ्तरों में सन्नाटा पसरा मिला. कई कार्यालयों में गिने-चुने कर्मचारी ही नजर आये. इससे लोगों के कामकाज प्रभावित हुए और उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा. बिजली विभाग के कार्यालय में बिल सुधार, नये कनेक्शन और शिकायतों को लेकर पहुंचे लोग काफी देर तक इंतजार करते रहे, लेकिन संबंधित कर्मियों के नहीं पहुंचने से उनका काम नहीं हो सका. वहीं लघु सिंचाई विभाग और अन्य कार्यालयों की भी लगभग यही स्थिति रही. लोगों ने इसे लापरवाही बताते हुए व्यवस्था पर नाराजगी जतायी.

विज्ञापन
Mayank Tiwari

लेखक के बारे में

By Mayank Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola