24.68 लाख रुपये भुगतान के लिए कंपनी को भेजा नोटिस

Updated at : 16 May 2024 1:10 AM (IST)
विज्ञापन
24.68 लाख रुपये भुगतान के लिए कंपनी को भेजा नोटिस

कंपनी के एटीपी संचालक द्वारा किया गया गबन का मामला

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, धनबाद.

निरसा बिजली अनुमंडल क्षेत्र के मुगमा के कंचनडीह सबस्टेशन में आइडिया इंफिनिटी आइटी सॉल्यूशन कंपनी के एटीपी संचालक विशाल कुमार महतो द्वारा किये गये 24.68 लाख रुपये गबन मामले में बुधवार को जेबीवीएनएल के धनबाद सर्किल के अधीक्षण अभियंता एसके कश्यप ने अपनी जांच रिपोर्ट महाप्रबंधक अशोक कुमार सिन्हा को सौंप दी. साथ ही एटीपी का संचालन कर रही कंपनी आइडिया इंफिनिटी आइटी सॉल्यूशन को गबन किये गये पैसों का भुगतान करने संबंधित नोटिस भेज दिया.

बता दें कि आइडिया इंफिनिटी आइटी सॉल्यूशन कंपनी के एटीपी संचालक विशाल कुमार महतो दो माह से एटीपी में जमा बिजली बिल का पूरा पैसा विभाग के बैंक खाते में जमा नहीं करा रहा था. वह कुछ रकम जमा कर शेष राशि अपने पास रख लेता था. दो माह में गबन की राशि लगभग 25 लाख रुपये हो गयी. पता चला कि विशाल यह राशि आइपीएल में सट्टा लगा कर हार गया. एरिया के सहायक विद्युत अभियंता व अकाउंटेंट द्वारा कैश लॉग बुक की जांच में लगभग 25 लाख रुपये की हेराफेरी का पता चला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola