Dhanbad News : पानी टंकी में मिले गार्ड के शव का नहीं मिला कोई दावेदार
Author Narendra kumar singh
Updated:
विज्ञापन

एसएनएमएमसीएच में 72 घंटे के लिए सुरक्षित रखा गया शव
विज्ञापन
एसएनएमएमसीएच में 72 घंटे के लिए सुरक्षित रखा गया शव
झरिया में अब नहीं रहता परिवार
परिवार की जानकारी मिली तो प्रशासन करायेगा शव का डिस्पोजल
वरीय संवाददाता, धनबाद
बैंकमोड़ के मटकुरिया पंजाबी मुहल्ला स्थित गुरुकृपा अपार्टमेंट की छत की पानी टंकी में मिले गार्ड मुकेश प्रसाद के शव को लेने दूसरे दिन भी कोई नहीं पहुंचा. बैंकमोड़ थाना की पुलिस ने बुधवार को एसएनएमएमसीच में मृतक का पोस्टमार्टम करवाया. परिजनों के नहीं आने के कारण शव को 72 घंटे के लिए रख लिया गया है. इस दौरान भी यदि कोई नहीं आता है, तो शव का डिस्पोजल प्रशासन की तरफ से कर दिया जायेगा. झरिया में नहीं मिला परिवार : पुलिस ने बताया कि मृतक की शिनाख्त हो चुकी है. उसके पास से मिले आधार कार्ड के पता झरिया चार नंबर सब्जी बागान पर उसके परिजन नहीं मिले. वहां के कुछ लोगों ने बताया कि कुछ साल पहले पूरा परिवार चार नंबर छोड़ कर कहीं और चला गया है. अब वे कहां है इसकी जानकारी किसी को नहीं है. अपार्टमेंट के लोगों को गार्ड के बारे में नहीं है पूरी जानकारी : पुलिस ने बताया कि किसी भी गार्ड को रखने के पहले उसकी पूरी जानकारी अपार्टमेंट के लोगों को होनी चाहिए. लेकिन घटना के बाद जब उन लोगों से पूछताछ की गयी, तो किसी ने उसके घर का पता नहीं बताया. जबकि उसके पास से एक मोबाइल मिला है, लेकिन वह भी बंद पड़ा हुआ है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










