माही क्रिकेट क्लब कुमारधुबी की नौ खिलाड़ियों का जिला अंडर-15 टीम में चयन
Updated at : 29 Apr 2024 2:01 AM (IST)
विज्ञापन

माही क्रिकेट क्लब कुमारधुबी की नौ खिलाड़ियों का झारखंड राज्य क्रिकेट संघ द्वारा संचालित धनबाद जिला अंडर-15 (बालिका) टीम में चयन किया गया है.
विज्ञापन
चिरकुंडा.
माही क्रिकेट क्लब कुमारधुबी की नौ खिलाड़ियों का झारखंड राज्य क्रिकेट संघ द्वारा संचालित धनबाद जिला अंडर-15 (बालिका) टीम में चयन किया गया है. चयनित खिलाड़ियों में कोयल, अनु कुमारी, आनंदी, आरती, सुषमा, अंकिता मौर्य, रिया, समृद्धि व सुमन शामिल हैं. खिलाड़ियों के चयन से माही क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष, संचालक, कोच व स्थानीय लोगों में खुशी है. जेएससीए के आजीवन सदस्य व माही क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष अभिजीत घोष ने बताया कि 30 अप्रैल से पाकुड़ में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-15 बालिका क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए माही क्लब चयनित खिलाड़ी जिला टीम से खेलेंगी. उन्होंने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते बेहतर प्रदर्शन की कामना की है. टीम के कोच कुंदन कुमार राज व भागीरथ रजवार को भी बधाई दी है. क्लब के सचिव दोएल घोष, पूर्व क्रिकेटर संजय यादव, दीपक सिंह ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




